भारतीय क्रिकेट की भविष्य की तस्वीर देखनी है, तो उसका बेहतर तरीका यही है कि हम घरेलू क्रिकेट पर नजर डालें. आश्चर्यजनक रूप से इस समय घरेलू क्रिकेट में अनेक ऐसे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जो भविष्य में टीम इंडिया की तरफ से खेलते दिखाई दे सकते हैं.
कुछ युवा खिलाड़ियों ने तो हाल के दिनों में इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिसे देख लगता है कि इन्हें टीम इंडिया की तरफ से खेलना चाहिए. इस आर्टिकल में हम आज ऐसे ही चार युवा खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे.
मयंक अग्रवाल

भारतीय क्रिकेट में अब मयंक अग्रवाल का नाम अनजाना नहीं रहा हैं. क्रिकेट फैन्स और क्रिकेट दिग्गज अब उन्हें नाम से पहचानने लगे हैं. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ मयंक ने कई दिग्ग्जों के रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. कर्नाटक की ओर से खेलने वाले 27 वर्षीय इस बल्लेबाज ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में नया रिकॉर्ड अपने नाम किया.
मयंक विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. इस तरह मयंक देश के किसी भी इंटर स्टेट ए लिस्ट टूर्नामेंट में इतने रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. मंयक ने इस रणजी ट्रॉफी सीजन में सबसे ज्यादा 1160 रन बनाए हैं. उनका औसत 105.45 रहा. अपने प्रदर्शन की वजह से वे इस सत्र के रणजी ट्रॉफी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए. मयंक ने इस रणजी ट्रॉफी में 5 शतक लगाए हैं, जिसमें एक तिहरा शतक शामिल है.
The post दिग्गजों को बाहर कर जल्द ही टीम इंडिया में एंट्री मार सकते हैं ये युवा खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.