Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केवल इतनी ही गेंदों पर शतक बनाकर मंधाना ने हासिल की ये उपलब्धि

खेल डेस्क। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अब इंग्लैंड में अपने बल्ले ये धूम मचा रही है। स्मृति मंधाना ने यहां पर टी-20 महिला क्रिकेट सुपर लीग में शतक लगाकर अपने नाम नई उपलब्धि दर्ज करवा ली है।

INDvsENG: इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 31 रन से हराया

वह टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई है। इससे पहले टी-20 क्रिकेट की पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज क्रिकेट के इस फॉर्मेट में शतक लगा चुकी हैं। टी-20 क्रिकेट मे मिताली राज ने पिछले साल शतक लगाया था।

अपने देश के सबसे बड़े पर्व पर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगा ये पूर्व क्रिकेटर!

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने टी-20 महिला क्रिकेट सुपर लीग मैच में वेस्टर्न स्टॉर्म की ओर से लंकाशायर थंडर के खिलाफ केवल 68 गेंदों पर 102 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और चार छक्के लगाए।

मंधाना का यह टी-20 क्रिकेट में पहला शतक है। उनकी इस शतकीय पारी की सहायता से वेस्टर्न स्टॉर्म टीम ने लंकाशायर थंडर को सात विकेट से शिकस्त दी।

रजत पदक विजेता इस भारतीय ने ओकुहारा को हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

मैच में लंकाशायर थंडर टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में स्टॉर्म ने मंधाना की शतकीय पारी की सहायता से 18.2 ओवरों में तीन विकेट के पर 154 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

गेल ने विराट के लिए ये क्या कह डाला, चौंक जाओंगे जानकर

इसके जीत के साथ ही गत चैम्पियन वेस्टर्न स्टॉर्म लीग की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। इस टूर्नामेंट में मंधाना का बल्ला खूब चल रहा है। वह अभी तक पांच मैचोंं में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ ही कई अच्छी पारियां खेल चुकी हैं। इससे पहले वह नाबाद 43, नाबाद 52, 37 और 48 रन की पारियां ख्ेाली चुकी हैं।