स्पेन। एटलेटिको मेड्रिड ने अपने डिफेंडर सिमे वर्साल्जको के ऋण करार पर इंटर मिलान में शामिल होने की पुष्टि की है। इस करार में सेरी-ए क्लब मिलान के पास सिमे को स्थायी रूप से टीम में शामिल करने की विकल्प है।

सिमे इस साल रूस में हुए फीफा विश्व कप में दूसरे स्थान पर रहने वाली क्रोएशियाई टीम का हिस्सा थे। एटलेटिको ने टीम में सिमे की कमी को पूरा करने के लिए पीएसवी एंडोवन के डिफेंडर सैंटियागो एरियास के साथ करार किया है।
The post मेड्रिड: ऋण करार पर इंटर मिलान में शामिल हुए सिमे appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.