Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चौथे और पांचवे टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा सहित इन पांच खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

भारतीय टीम और इंग्लैंड की बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पहले तीन मैचों के लिए टीम का चयन किया गया था. चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए इन पांच खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया जा सकता है.

5. भुवनेश्वर कुमार 

भुवनेश्वर कुमार के पूरी तरह फिट ना होने की वजह से उनका चयन पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए नही किया गया था. अब अगर वह पूरी तरह फिट हो जाते हैं तो अंतिम दो मैचों के लिए भुवनेश्वर को टीम में शामिल किया जा सकता है. वह गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी काफी सक्षम हैं.

4. मोहम्मद सिराज 

मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी में लगातार निरंतरता दिखाई है. पिछले तीन फर्स्ट क्लास मैचों में सिर्फ 25 विकेट ले चुके हैं. जिसमें से दो मैच उन्होंने इंग्लैंड में ही खेले हैं. इसके अलावा सिराज ने आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया था. चोट से अभी तक पूरी तरह ना उभर पाने वाले जसप्रीत बुमराह की जगह सिराज को टीम में शामिल किया जा सकता है.

3. मयंक अग्रवाल 

मयंक अग्रवाल एक ऐसे बल्लेबाज हैं. जो टेस्ट टीम में शामिल होने के हक़दार हैं. पिछले घरेलू सीजन में वह भी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. इसके बाद भी लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. टीम इंडिया ए की ओर अभी हाल ही में इंग्लैंड में भी  मयंक ने अच्छी बल्लेबाजी की. जबकि बंगलौर में खेले गए अनाधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच में भी मयंक 220 रनों की जबरदस्त पारी खेली. फॉर्म से बाहर चल रहे हैं अजिंक्य रहाणे की जगह मयंक अग्रवाल को भारतीय टीम में जगह दी जा सकती है.

2. रोहित शर्मा 

सीमित ओवरों में रोहित शर्मा का जहां कोई विकल्प नजर नही आता है तो वहीं टेस्ट में वह प्रदर्शन में निरंतरता नही दिखा पाए हैं. हालांकि उन्होंने अपने आखिरी टेस्ट मैच में अच्छा किया था. एजबेस्टन में जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजी बिखरती नजर आयी. उसे देखते हुए चयनकर्ता एक बार फिर रोहित शर्मा पर भरोसा जताते हुए टीम में ले सकते हैं.

1. पृथ्वी शॉ

 

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी बल्लेबाजी से आकर्षित किया है. वह बेहद ही गंभीर रूप से अपनी पारी को बनाते हैं. महज 18 वर्षीय पृथ्वी पिछले 9 मैचों में चार शतक जड़ चुके हैं. जिसमें से तीन शतक इंग्लैंड की धरती पर ही निकले हैं. जबकि एक बंगलौर में लगाया है. इंग्लैंड ने अपने दो युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. 20 वर्षीय सैम करन ने जहां अपनी गेंदबाजी से पहले टेस्ट में धमाल मचाया तो वहीं 20 वर्षीय ओली पॉप को दूसरे टेस्ट के लिए टीम में लिया गया है. ऐसे में भारत भी युवा प्रथ्वी शॉ को मौका दे सकता है.

The post चौथे और पांचवे टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा सहित इन पांच खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका appeared first on SportzWiki Hindi.