Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फाफ डू प्लेसी के चोटिल होने के बाद, साउथ अफ्रीका ने इस खिलाड़ी को बनाया टीम का नया कप्तान

इनदिनों श्रीलंका और साउथ अफ्रीका टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. जिसके शुरूआती तीन वनडे मैच हो चुके है और तीनों ही वनडे मैच साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है. साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच सीरीज का चौथा वनडे मैच आज 8 अगस्त बुधवार को खेला जाना है.

डू प्लेसी चोटिल होकर लौटे अपने देश 

आपकों बता दें, कि साउथ अफ्रीका टीम के नियमित कप्तान फाफ डू प्लेसी अपने कंधे की चोट के चलते श्रीलंका के साथ चल रही इस पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो चुके है.  वह अब सीरीज के बचे अंतिम दो वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे. वह 14 अगस्त को होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच भी फाफ डू प्लेसी नहीं खेल पाएंगे.

डू प्लेसी की जगह डी कॉक को बनाया गया टीम का नया कप्तान 

आपकों बता दें, कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने नियमित कप्तान फाफ डू प्लेसी के चोटिल होने के बाद टीम का नया कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को बनाया है. क्विंटन डी कॉक शानदार फॉर्म में चल रहे है और अबतक तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में वह दो अर्धशतकीय पारी खेल चुके है.

हाँ, मैं थोड़ा नर्वस हूं 

क्विंटन डी कॉक ने कप्तानी मिलने के बाद अपने एक बयान में कहा, “ईमानदारी से कहू, तो हाँ, मैं जरुर कप्तानी मिलने के बाद थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा हूँ. साउथ अफ्रीका का कप्तान होना मेरे लिए एक गर्व की बात है और मैं अपनी इस ज़िम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करूँगा.

मैं कप्तान के रूप में फ्रंट से लीड करना चाहूँगा और अपने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद करने का प्रयास करूंगा. पांच मैचों की श्रृंखला में हम 3-0 की बढ़त के साथ आगे है और अब हम इस 5-0 की ओर देख रहे है. 

 

 

The post फाफ डू प्लेसी के चोटिल होने के बाद, साउथ अफ्रीका ने इस खिलाड़ी को बनाया टीम का नया कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.