एशिया क्रिकेट की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट एशिया कप का अगला संस्करण अगले महीनें यूएई में शुरू होने जा रहा है संयुक्त अरब अमीरात में 15 सितंबर से खेले जाने वाले एशिया कप के लिए इसमें शामिल टीमों ने अपनी तैयारी को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। जिसमें एशिया की उभरती टीम बांग्लादेश भी किसी तरह से कमतर नहीं रहना चाहती है।
बांग्लादेश है एशिया कप के लिए तैयार
बांग्लादेश के पिछले कुछ सालों के प्रदर्शन पर नजर दौड़ाई जाए, तो उन्होंने इस दौरान कई प्रमुख टीमों को हराया है. ऐसे में एशिया कप में बांग्लादेश की टीम को नजरअंदाज तो नहीं किया जा सकता है। अब एशिया कप में बांग्ला टाईगर्स अपनी दहाड़ लगाने को बेताब हैं।

ये हो सकती है एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय संभावित टीम
वैसे एशिया कप के लिए को किसी ने भी अपनी टीम का चयन नहीं किया है, लेकिन आज हम आपको बांग्लादेश के उन 15 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो एशिया कप के लिए संभावित 15 का हिस्सा हो सकते हैं।
शकीब अल हसन
शकीब अल हसन के बिना बांग्लादेश की टीम की कल्पना नहीं की जा सकती है। ये खिलाड़ी बांग्लादेश का सबसे प्रमुख खिलाड़ी है। जो गेंद और बल्ले दोनों से अपना योगदान देते की काबिलियत रखते हैं।

मुशरफे मुर्तजा
बांग्लादेश की टीम की कमान मुशरफी मुर्तजा के हाथ में ही होगी। इनके हाथों में टीम के गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी रहेगी। साथ ही उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

तमीम इकबाल
बांग्ला क्रिकेट के सबसे अनुभवी और सफल बल्लेबाज तमीम इकबाल की मौजूदा फॉर्म उन्हें टीम से नहीं हटा सकती है। तमीम इकबाल ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो शतक जड़े थे।

सौम्य सरकार
इस टीम के सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार का प्रदर्शन वैसे तो अच्छा रहा है, लेकिन ये निरंतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। लेकिन इसके बाद भी इनका टीम में चुना जाना तय है।

लिटन दास
बांग्लादेश के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने जब हाल ही में एक बार फिर से टीम में जगह बनायी है तब से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुशफीकुर रहीम
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफीकुर रहीम इस टीम की जान हैं। रहीम अपने अनुभव से किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ खेलने में सक्षम हैं।

रियाद महमदुल्लाह
बांग्लादेश की टीम में रियाद महमदुल्लाह को संकटमोचक माना जाता है। महमदुल्लाह जब कभी टीम फंस रही होती है, तब अपने अनुभव से संभाल लेते हैं।

सब्बीर रहमान
बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज सब्बीर रहमान टीम के बहुत ही उपयोगी बल्लेबाज हैं। सब्बीर के पास टीम को आखिरी ओवरों में हार्ड हिटिंग की काबिलित है।

मोमिनुल हक
बांग्लादेश की टीम में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले अनुभवी बल्लेबाज मोमिनुल हक से भी टीम को बड़ी उम्मीदें रहती हैं। मोमिनुल अपने अनुभव से टीम के काम आ सकते हैं।

मुस्तफिजुर रहमान
बांग्लादेश की टीम की गेंदबाजी आक्रमण की सबसे बड़ी ताकत मुश्तफीजुर रहमान हैं। रहमान टीम के ऐसे गेंदबाज हैं जो किसी भी हालात में टीम को निकाल सकते है।

रूबेल हुसैन
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन टीम के बड़े प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। रूबेल अपनी गति और लाइन-लैंथ से विरोधी टीम के बल्लेबाजों के सामने मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

मेहदी हसन
बांग्लादेश टीम के स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन मिर्जा टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं। मेहदी हसन अपनी स्पिन गेंदबाजी के साथ ही उपयोगी बल्लेबाजी से भी प्रभावित करते हैं।

तस्कीन अहमद
बांग्लादेश की टीम के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने अब तक अपने करियर में कई मौको पर प्रभावित किया है। तस्कीन की गेंदबाजी में एक तरह की वैराइटी देखी जा सकती है।

इमरूल कायेस
बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले इमरूल कायेस नंबर तीन पॉजिशन पर भी खेल सकते हैं। इमरूल में खास बात ये है कि वो सूझबूझ भरी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

तैजुल इस्लाम
बांग्लादेश की टीम में मेहदी हसन के बाद स्पिन ब्रिगेड में तैजुल इस्लाम हो सकते हैं। तैजुल इस्लाम ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से कई बार प्रभावित किया है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप के लिए बांग्लादेश की ये हो सकती है संभावित टीम, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका! appeared first on SportzWiki Hindi.