खेल डेस्क। भारतीय टीम अगले वर्ष न्यूजीलैंड में एकदिवसीय और टी-20 क्रिकेट की सीमित ओवरों की शृंखलाएं खेलेगी। भारतीय टीम इस दौरे की शुरुआत नेपियर में 23 जनवरी को होने वाले पहले वनडे मैच के साथ करेगी।
इसके बाद भारत अगले दो एकदिवसीय मैच माउंट मोनगानुई में 26 और 28 जनवरी को खेलेगा। जबकि चौथा एकदिवसीय मैच जनवरी महीने के आखिरी दिन खेला जाएगा। भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाली इस वनडे सीरीज का आखिर मैच 3 फरवरी को वेलिंगटन में खेला जाएगा। सभी एकदिवसीय मैच स्थानीय समयानुसार तीन बजे शुरू होंगे।
ये हैं भारत के वो दिग्गज बल्लेबाज जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर मचाया धमाल
एक दिवसीय शृंखला के बाद भारतीय टीम मेजबान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 शृंखला खेलेगी। टी-20 का पहला मैच वेलिंगटन में छह फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम ऑकलैंड और हैमिल्टन में क्रमश: 8 और 10 फरवरी को न्यूजीलैंड से टी-20 मुकाबले खेलेगी।
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप: सायना ने आसान जीत के साथ किया दूसरे दौर में प्रवेश
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के मेजबान प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के साथ समझौते के तहत ऑकलैंड में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा सभी मुकाबलों की शुरुआत एक घंटा देरी से करने का फैसला किया है।
पहला और तीसरा ट्वेंटी-20 मुकाबला स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे से प्रारम्भ होगा जबकि दूसरा मैच इससे एक घंटा पहले से शुरू होगा। भारतीय टीम के लिए अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप को देखते हुए न्यूजीलैंड का ये महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
शर्मनाक रहा है कोहली का इंग्लैंड में प्रदर्शन, रिकॉर्ड देखकर चौंक जाएंगे आप
गौरतलब है कि भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के लम्बे दौरे पर है। भारतीय टीम यहां पर टी-20 और वनडे शृंखलाएं खेल चुकी है। अब टीम इंडिया मेजबान से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत कल से होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी।