स्पोर्ट्स डेस्क। इन दिनों टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर है और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। सीरीज का दूसरा मैच बारिश की वजह से दूसरें दिन से शुरू हुआ लेकिन इस मैच में टीम इंडिया कुछ की पहली पारी महज 107 रन पर ही ढेर हो गई। इसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 289 रन की विशाल बढ़त के बाद अपनी पहली पारी सात विकेट पर 396 रन पर घोषित की। वहीं दूसरी पारी टीम इंडिया महज 130 रन पर ही ढेर हो गई। टीम पारी और 159 रन से हार गई।
IND VS ENG: इंग्लैंड के सामने कमजोर पड़ी भारतीय टीम, पारी और 159 रन से हारा मैच
इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 23 रन देकर चार विकेट लिए, वहीं स्टुअर्ट ब्राड ने 44 रन पर चार विकेट और क्रिस वोक्स ने 24 रन पर दो विकेट लेकर भारतीय पारी का जुलूस निकाल दिया। इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए क्रिस वोक्स ने नाबाद 137 रन की पारी खेली और जॉनी बेयरस्टो 93 रन बनाये थे। लेकिन भारतीय टीम को और से कोई बल्लेबाज ख़ास काम नही कर पाया।
लॉर्ड्स के मैदान पर इस गेंदबाज ने लगाया विकटों का शतक
मैच हारने के के बाद कप्तान कोहली ने कहा, 'जिस तरह से हम खेले हैं, उस पर जरा भी गर्व नहीं है। पिछले 5 टेस्ट मैचों में पहली बार हमने पूरी तरह से शिकस्त खाई है। हमारा खेल हार के लायक ही था। जब आप खेल रहे होते हैं, तब परिस्थितियों के बारे में नहीं सोच सकते। आप इन सब चीजों को यूं ही देखते नहीं रह सकते। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और रन बनाए। मुझे लगता है कि हमारा टीम संयोजन गलत था।' आगे कोहली ने कहा, 'उम्मीद करता हूं सब कुछ ठीक होगा। हालांकि पीठ के निचले हिस्से में दर्द है। मुझे भरोसा है कि मैं अगले पांच दिनों में फिट हो जाऊंगा।'
Herald