स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में पहली बार इंग्लैंड का पलड़ा कमजोर नजर आ रहा है। इस सीरीज में लगातार दो मैच जितने के बाद इंग्लैंड तीसरे मैच को जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी। लेकिन इस सीरीज में पहली बार भारत इंग्लैंड पर हावी हुआ है। तीसरे मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 161 रन पर सिमट ने बाद उसकी जमकर आलोचना होने लग गई है। इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल फारब्रेस ने अपने बल्लेबाजों को भारतीय कप्तान विराट कोहली से कुछ सीखने के लिए कहा है।
इंग्लैंड को जीत के लिए 521 रन का लक्ष्य मिला है। कोच ने कहा मैं इस बात का मानता हूं कि एक खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ी से कूछ ना कूछ जरूर सीखना चाहिए। इस सीरीज में दोनों टीमों में सबसे शानदार बल्लेबाजी कोहली ने करके दिखाई है। कोहली ने प्रत्यके मैच में अच्छे खेल का प्रदर्शन करके दिखाया है। कोहली ने टेस्ट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। कोहली को इस सीरीज में हम अभी तक रोक पाने में असफल साबित हुए है। इस सीरीज में कोहली ने अपने दम पर टीम को जीताने का प्रयास किया है। इस सीरीज के पहले मैच और तीसरे मैच में कोहली ने शानदार शतक लगाकर अपनी टीम की जीत पक्की करने का काम किया है।
इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी कोहली है। कोहली ने अपने प्रदर्शन के दम पर दुनिया को बताय है की उन्हें टेस्ट मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी क्यों कहा जाता है। लेकिन अपने करियर का 23वां शतक लगाने वाले कोहली ने बतौर कप्तान ससबे ज्याद शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट में 16 शतक बनाकर स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस सीरीज में विराट ने विदेश में सबसे ज्यादा कप्तान के तौर पर रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आज भारतीय गेंदबाजों को जल्द से जल्द इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आउट करके टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
Herald