भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहा दूसरा टेस्ट मैच अब काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. एक बार तो इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम हार की तरफ जाती दिख रही थी, लेकीन टीम के कप्तान विराट कोहली ने जिम्मेदारी लेते हुए 149 रन का एक शानदार शतक लगाया है और भारत को बराबरी पर ला खड़ा कर दिया है.
विराट कोहली ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 22वां शतक लगाने के बाद बीसीसीआई टीवी के एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कई रोचक बाते कही है.
लोग क्या बोल रहे थे यह नहीं सोच रहा था

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, “मैं अपने शतक के लिए भगवान का शुक्रिया करता हूं. मैं सिर्फ अपनी तैयारियों में ध्यान दे रहा था. दुनिया के लोग क्या बोल रहे थे. मैं यह नहीं सोच रहा था.”
इशांत और उमेश को भी जाता है श्रेय

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, “मेरे लिए यह एक चुनौती थी, कि मैं देर तक बल्लेबाजी करू और पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ भी खेलु. पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेलने में आपकी मानसिक व शारीरिक दोनों ताकत का टेस्ट होता है.
मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, कि मैंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारतीय टीम को इंग्लैंड के स्कोर के करीब पहुंचाया है. जब भी आप टीम की मदद करते हो, तो आपकों बहुत अच्छा महसूस होता है.
इशांत और उमेश ने भी अपना बेस्ट दिया. हमें इंग्लैंड के करीब स्कोर का श्रेय इशांत और उमेश को भी देना होगा. उन दोनों ने ही मेरा बहुत अच्छा साथ दिया और मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया. मुझे उन दोनों पर ही गर्व है और मैं उनके प्रदर्शन से काफी खुश हूं.”
हार्दिक ने भी अच्छी बल्लेबाजी की

हार्दिक पंड्या की पारी को कप्तान ने अच्छा बताते हुए कहा, “जब हमारे 5 विकेट गिर गये थे, तो हार्दिक ने भी मेरे साथ अच्छी बल्लेबाजी की थी. उसने मेरा अच्छा साथ दिया.
बता दें, कि हार्दिक पंड्या मात्र 22 रन ही बना पाये थे, लेकिन इसके बावजूद टीम के कप्तान कोहली उनकी इस पारी को अच्छा बता रहे है. यह बात हैरान करने वाली जरुर है.
MUST WATCH: On Day 2 of the 1st Test, @imVkohli oozed class, confidence & mental tenacity. The Indian captain gave an insight into what went into the making of his first ‘special’ ton in England – by @RajalArora
Full interview here —> https://t.co/n81WdpIKyr pic.twitter.com/hYCb0NJH5Z— BCCI (@BCCI) August 3, 2018
The post भारत के इस फ्लॉप बल्लेबाज पर विराट कोहली का है ऐसा हाथ खराब बल्लेबाजी के बाद भी कह रहे अच्छा खेला appeared first on SportzWiki Hindi.