Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे में इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा अर्धशतक, चौंक जाओंगे तीसरा नाम जानकर

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी है। जिन्होंने टीम को बुलंदियों पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। भारतीय टीम में ऐसे कई खिलाड़ी है जिन्होंने मैदान में विपक्षी टीमों की धज्जियां उड़ाने में कामयाबी हासिल की है। आज हम भारत के उन बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा हॉफसेंचूरी लगाई है। तो आइए नजर डालिए...

ये हैं वो तूफानी बल्लेबाज जिनके नाम दर्ज हैं वनडे के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर : भारतीय टीम भारतरत्न खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान में कई यादगार पारियां खेली है। सचिन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को कई बार विजयी बनाया है। सचिन तेंदुलकर ने 1989 से लेकर 2012 तक वनडे करियर में 452 पारियों में 18426 रन बनाए है। साथ ही सचिन ने वनडे में सबसे ज्यादा 96 अर्धशतक भी लगाए है।

राहुल द्रविड़ : द वॉल के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व भरोसेमंद बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने 1996 से लेकर 2011 तक वनडे की 314 पारियों में 10768 रन बनाने के साथ—साथ वनडे करियर में 82 अर्धशतक भी लगाए है। द्रविड़ इस मामलें में दूसरे स्थान पर है।

भारत की इस महिला क्रिकेटर्स के नाम दर्ज है वनडे में लगातार 7 हॉफसेंचूरी लगाने का रिकॉर्ड

सौरभ गांगुली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व बंगाल टाईगर सौरभ गांगुली ने 1992 से लेकर 2007 तक 297 वनडे पारियों में 11221 रन बनाए है। गांगुली ने इसके साथ ही वनडे में 71 अर्धशतक लगाने में भी कामयाबी हासिल की है।

महेन्द्र सिंह धोनी : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी ने 2004 से लेकर अबतक 265 वनडे पारियों में 9724 रन बनाए है। धोनी इसके साथ ही वनडे में 67 अर्धशतक भी लगाए है।