Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के सबसे नि:स्वार्थी क्रिकेटर ने कहा एक बार फिर वापसी करेंगे दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम मौजूदा समय में ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक के स्थान पर जगह मिली है. इस खिलाड़ी को यह बड़ा अच्छा मौका मिला है.

20 वर्षीय खिलाड़ी पंत ने  टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में पांच इंग्लैंड के बल्लेबाजों का विकेट के पीछे शिकार किया है. अपने पहले ही मैच में इस खिलाड़ी ने विकेट के पीछे पांच कैच लपके  और अब वह टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं.

पंत पड़े कार्तिक पर भारी

पंत इस मैच में अब तक सफल साबित हुए हैं. इस खिलाड़ी के टीम में शामिल होने से 33 वर्षीय अनुभवी कार्तिक के लिए अब बड़े खतरे का संकेत मिल रहा है. इस खिलाड़ी को टेस्ट सीरीज में निश्चित विकेट कीपर के रूप में शामिल किया गया था.

कार्तिक ने अपने स्थान पर खेलते हुए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था. उन्होंने पहले दो टेस्ट में खेलीं गई चार पारियों में 0, 20, 1 और 0 का बनाया था.

अभिषेक नायर ने कहा टीम प्रबंधन का निर्णय सर्वोपरी

अभिषेक नायर ने कहा “यह टीम प्रबंधन द्वारा लिया गया निर्णय है. कार्तिक ने शुरूआती दो टेस्ट मैचों में खेला है, जहां हालात वास्तव में बहुत ही कठिन थे. उन्होंने इन दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. हम यह नही कह सकते कि उन्होंने खराब शॉट खेले हैं. वह अच्छी को भी सही तरह खेले हैं. किसी भी क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए असफलता सामने आ सकती है.”

अनुभवी ऑलराउंडर ने माना कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के आलावा अभी तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. ​​इस दौरे का यह सवाल है मुझे गर्व है, कार्तिक पर उसने प्रदर्शन किया जो जिसे सबसे अच्छा कर सकता है.

इस तीसरे टेस्ट मैच में ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर सभी बल्लेबाज रन बटोर रहे हैं वही यह विकेटकीपर बल्लेबाज इस मैच से बाहर बैठा है. इस बात को हम सभी भली भांति जानते है, कि इस सीरीज में शुरुआत में टीम के हालात किस तरह के थे. मुझे विश्ववास है वह वापसी करेगा.

The post भारत के सबसे नि:स्वार्थी क्रिकेटर ने कहा एक बार फिर वापसी करेंगे दिनेश कार्तिक appeared first on SportzWiki Hindi.