स्पोर्ट्स डेस्क। आज से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। यह मैच दोनों की टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जहां इस सीरिज में भारतीय टीम एक भी मैच नही जीत पायी है वही दूसरी और इंग्लैंड की टीम दो मैचों में जीत के बाद अब तीसरी जीत के साथ सीत्ज पर कब्ज़ा करना चाहेगी। पहले टेस्ट मैच भारतीय टीम जीत के करीब आकर मात्र 31 रनों से हार गई और दूसरे टेस्ट पारी और 159 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाडियों का इस सीरीज शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। साथ ही अपने तीसरे टेस्ट में दोनों ही टीमे कुछ बदलाव कर सकती हैं।
हाल ही में भारतीय कोच रवि शास्त्री ने एक बयान में कहा था कि दूसरें टेस्ट के लिए चाइनामैन कुलदीप यादव की जगह एक अन्य तेज गेंदबाज का विकल्प ज्यादा बेहतर होता। साथ ही माना जा रहा है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में दिनेश कार्तिक की जगह मौका मिल सकता हैं। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम ने अपने तीसरे टेस्ट में हरफनमौला बेन स्टोक्स का अंतिम एकादश में लिया हैं। भारतीय टीम भी टॉस होने से पहले कुछ बदलाव कर सकती हैं।
बताया जा रहा है कि काफी समय से टीम से बाहार चल रहें स्टोक्स पब के बाहर लड़ाई के मामले में ब्रिस्टल की एक अदालत से क्लीन चिट मिलने के बाद वापसी कर रहे हैं। साथ ही इसके अलावा भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में सैम कुरेन को बाहर रखा गया है इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इस फैसले पर बताया कि उनके लिये बहुत कठिन फैसला था। भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने अपनी एकादश का चयन कर लिया हैं।
टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के बल्लेबाजों के साथ विकेटकीपर भी बने सरदर्द
Herald