Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली की तुलना सचिन से करने पर सहवाग ने दिया ये बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क।इन दिनों भारत और इंग्लैंड की बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाये है। इस सीरीज में विराट ने कई पूर्व कप्तानों के साथ कई महान खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद भारत ने तीसरे मैच में शानदार जीत दर्ज करके पिछले हार को भुला दिया है। इस सीरीज में अगर किसी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाए है तो वह विराट कोहली ने बनाएं है। इस सीरीज के तीन मैच में विराट ने 440 रन बना चुके है। इस सीरीज में विराट के बल्ले से दो अर्धशतक और दो शतक निकले है। भारत में विराट को सचिन के रूप में देखा जाता है।

विराट ने जब भी किसी मैच में 200 रन बनाए तो टीम इंडिया की जीत मिली है। अगर विराट के 200 रनों को जोड़ा जाए तो विराट ने 200 रन बनाकर टीम को 7 बार जीत दिलाने का काम किया है। कोहली के कप्तानी में भारत ने टेस्ट में 22वीं जीत प्राप्त की है। कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट में 16 शतक बनाकर स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी संभालने के बाद 30 पारियों में 1700 से अधिक रन अपने नाम कर लिए हैं। इससे पहले बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम था।

विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर से ​करने पर वीरेंदर सहवाग ने इस तुलना को ठीक नहीं बताया है। सहवाग ने कहा कि विराट जब सचिन की उपलब्धियों के पास पहुंचे तो जब इनकी तुलना करे तो अच्छा होगा। विराट किसी भी रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता रखते हैं और उनका प्रदर्शन दिनों दिन अच्छा होता जा रहा है।अब भारत ने इस सीरिज में 2-1 से पीछे है



Herald