भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में एक शो के दौरान समय की पावंदी को लेकर 2007 में बांग्लादेश दौरे के दौरान की एक घटना को बताया था.
अब सौरव गांगुली ने उसी शो में उस घटना को ख़ारिज करते हुए कहा है, कि ऐसा कुछ हुआ ही नही. साथ ही गांगुली ने कहा कि आप उनका इन्टरव्यू सुबह नही करें, क्योंकि वह भूल जाते हैं.
ये कहा था रवि शास्त्री ने
रवि शास्त्री ने एक शो के दौरान 2007 में भारत के बांग्लादेश के दौरे का एक किस्सा बताया. उस समय वह भारत के अंतरिम कोच थे. शास्त्री ने समयबद्धता की बात करते हुए बताया कि 2007 में टीम को चितगांव प्रैक्टिस के लिए निकलना था. जाने का जो समय था वह हो चूका था और सभी खिलाड़ी व टीम के सदस्य बस में मौजूद थे.
मगर तभी कहा गया कि कप्तान सौरव गांगुली मौजूद नही हैं. मगर शास्त्री ने ड्राइवर से कहा कि चलो वह गाड़ी से आ जाएंगे और वह उन्हें छोड़ कर चले गए.
सौरव गांगुली ने किया इससे इनकार
उसी शो में जब सौरव गांगुली इन्टरव्यू के लिए पहुंचे तो जब उनसे 2007 के उसी किस्से के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इससे इंकार करते हुए कहा ”आप उनका सुबह इन्टरव्यू मत करिए. उन्हें याद नही रहता है. वो जब मुझ से मिलेंगे तो मैं उनसे कहूँगा कि आप क्या बोल देते हैं. ऐसा कुछ हुआ नही था.”
गांगुली और शास्त्री के बीच 2016 से कुछ ठीक नही रहा है. गांगुली की अध्यक्षता में सलाहकार समिति ने अनिल कुंबले को टीम इंडिया के मुख्य कोच का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद वह कोच बने थे. कुछ समय बाद अनिल कुंबले ने अपने पद से स्तीफा दे दिया था, जिसके बाद रवि शास्त्री टीम इंडिया के मुख्य कोच हैं.
उस सलाहकार समिति में सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर और संजय जगदाले शामिल थे, जिनके द्वारा कोच के लिए इन्टरव्यू लिया गया था और गांगुली अनिल कुंबले के पक्ष में थे.
The post रवि शास्त्री ने कहा सौरव गांगुली कप्तान रहते हुए छोड़ देते थे प्रैक्टिस, अब गांगुली ने किया पलटवार appeared first on SportzWiki Hindi.