बुधवार से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच शुरु हो गया. इस मैच में टेस्ट के शानदार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा नही खेल रहे हैं. पुजारा की जगह अच्छी फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को टीम में शामिल किया गया है.
पुजारा को उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए बाहर किया गया. मगर पुजारा की मौजूदगी में भारतीय टीम के जो आंकड़े बयां कर रहे हैं. उसे देख कर लगता है कि कहीं विराट और टीम मैनेजमेंट ने पुजारा को बाहर कर के बड़ी गलती तो नही कर दी.
भारत के लिए लकी

भारतीय टीम के अगर आंकड़ों को देखें तो पुजारा के टीम में रहते भारत ने 58 टेस्ट मैच खेले. जिसमें से 33 में शानदार जीत मिली है. जबकि सिर्फ 12 मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा है. 13 टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं. इस प्रकार अगर इसे प्रतिशत में देखें तो पुजारा की मौजूदगी में भारत ने 59.90 प्रतिशत जीत हासिल की है.
इस दौरान पुजारा के बिना भारत ने 23 टेस्ट मैच खेले, जिसमें सिर्फ 6 में जीत मिली और 10 में हार का सामना करना पड़ा और 7 ड्रा रहे. इस प्रकार पुजारा की गैरमौजूदगी में भारत की जीत का प्रतिशत 26.09 ही रहा. इन आंकड़ो से साफ़ है, कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए था.

हालांकि चेतेश्वर पुजारा के बाहर जाने का कारण उनका लगातार ख़राब प्रदर्शन रहा है. काउंटी क्रिकेट में भी वह रन नही बना सके. जबकि अभ्यास मैच के दौरान भी वह विकेट पर ज्यादा समय नही बिता पाए. जबकि केएल राहुल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जिस कारण उन्हें मौका दिया गया. पुजारा भारत के लिए अभी तक 58 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 50.34 की औसत से 4531 रन बनाए हैं. इस दौरान पुजारा ने 14 शतक और 2 दोहरे शतक जड़े हैं.
The post चेतेश्वर पुजारा के ये आंकड़े बता रहे, विराट ने बाहर कर की है सबसे बड़ी गलती appeared first on SportzWiki Hindi.