Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इशांत ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी तरफ खींचा: मैकग्रा

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है । इंग्लैंड ने भारत रोमांचक मैच 31 रन से हराया । भारत के मैच हारने के बाद कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। टीम इंडिया की तरफ से पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और वीरेंदर सहवाग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने कहा कि इशांत शर्मा को भारतीय टीम में अपनी भूमिका को पहचानने की जरूरत है। मैकग्रा का मानना है कि मुख्य गेंदबाज के बजाय वह कामगार की भूमिका अधिक निभाते हैं। इशांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया । इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में इशांत ने सात विकेट लिए जिसमें दूसरी पारी में लिए पांच विकेट लेकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए । मैकग्रा का कहना है कि, 'मुझे ख़ुशी है इस तेज गेंदबाज ने धीरे-धीरे परिस्थितियों से सामंजस्य बिठा दिया है ।

मैकग्रा ने कहा, ;जब इशांत ने शुरुआत की थी तो अपनी तेजी से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। वह अब शायद उसी तेजी से गेंदबाजी नहीं कर रहा है लेकिन अब वह अधिक अनुभवी गेंदबाज है जिसका अपनी गेंदों पर अच्छा नियंत्रण है। एजबेस्टन टेस्ट में दिखा कि इशांत ने परिस्थितियों से बेहतर सामंजस्य बिठाना शुरू कर दिया है।

मैकग्रा का हालांकि मानना है कि उप महाद्वीप के विकेटों पर खेलने के कारण संभवत: इशांत का रेकॉर्ड प्रभावशाली नहीं है। उन्होंने 83 टेस्ट मैचों में केवल 244 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 124 टेस्ट मैचों में 563 विकेट लेने वाले मैकग्रा ने कहा, ;मुझे लगता है कि भारत में अधिकतर पिचों पर खेलना आसान नहीं है।



Herald