Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेनिस : प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रामकुमार

जकार्ता| भारत के पुरुष टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन ने 18वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन सोमवार को एकल वर्ग के अंतिम-16 में पहुंचने में सफल रहे हैं। रामकुमार रामनाथन ने जकार्ता स्पोटर्स सेंटर के टेनिस कोर्ट पर हांगकांग के वोंग कोंग किट को सीधे सेटों में 6-0, 7-6(4) से मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

एक घंटे 26 मिनट तक चले मैच में कोंग को दूसरे सेट में कुछ समस्या हुई थी। बावजूद इसके उन्होंने रामकुमार रामनाथन को अच्छी टक्कर दी।

The post टेनिस : प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रामकुमार appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.