खेल डेस्क। भारत की पुरुष और महिला कबड्डी की टीमें 18वें एशियाई खेलों से बिना स्वर्ण पदक के स्वदेश लौटेंगी।
18वें एशियाई खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता में भारत के दो स्वर्ण पदक तयमाने जा रहे, लेकिन उसकी पुरुष और महिला दोनों टीमों को ईरान के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। गुरुवार को पुरुष टीम को और शुक्रवार को महिला टीम को ईरान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
Pro Kabaddi League 2018: सीजन-6 का शेड्यूल हुआ जारी, देखिए कब होगा आपकी फेवरेट टीम का मुकाबला
दो बार की चैंपियन भारतीय महिला कबड्डी टीम को खिताबी मुकाबले में 24-27 से शिकस्त कर सामना करना पड़ा है। इसके साथ एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम की बादशाहत भी समाप्त हो गई है। महिला टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ गया।
जसप्रीत बुमराह ने खोला अपनी सफलता का पिटारा, इस कारण लिए तीसरे टेस्ट में पांच विकेट
इससे पहले गुरुवार को सात बार की चैंपियन भारतीय पुरुष टीम को ईरान के हाथों ही सेमीफाइनल में 18-27 से हार का सामना करना पड़ा है।
पुरुष वर्ग में 1990 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब भारतीय टीम खिताबी मुकाबले में भी जगह नहीं बना पाई है। जब से इस खेल को एशियाई खेलों में शामिल किया है तब से भारतीय टीम स्वर्ण पदक अपने नाम कर रही थी।
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हुई घोषणा, वनडे में ये खिलाड़ी संभालेगी टीम की कमान
पुरुष टीम की हार के बाद आज महिलाओं से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन भारतीय महिला कबड्डी टीम उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और ईरान के खिलाफ नजदीकी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
हालांकि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए बढ़त बनाई, लेकिन बाद में ईरान की खिलाडिय़ों ने शानदार खेल दिखाते हुए भारतीय टीम से स्वर्ण पदक छीन लिया है।