Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कभी धोनी को दी थी गाली, आज उनकी कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान

क्रिकेट जगत में दिग्गज कप्तानों का जिक्र जब भी आता है तो उसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात जरूर होती है. सार्वजनिक मंच से कई दिग्गजों ने इस बात को स्वीकारा है कि धोनी जैसा दूसरा कोई नहीं हुआ. कपिल देव के बाद भारत को विश्व कप जीताने वाले अकेले कप्तान धोनी के नाम तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड भी है.

धोनी ने ही टीम इंडिया को साल 2007 में आईसीसी वर्ल्ड टी-20, 2011 में आईसीसी वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियन ट्रॉफी में जीता दिलाई. अब ऐसे में किसी कप्तान को लिजेंड से कम कहना उसकी बेइज्जती ही तो कहलायेगा.


धोनी की कप्तानी में लंबे समय तक खेलने वाले आशीष नेहरा का मानना है कि कप्तान तो कोई भी बन सकता है लेकिन वास्तविक लीडर तो धोनी हैं. आउटलुक इंडिया के लिए एक कॉलम में पूर्व तेज गेंदबाज ने लिखा, “कप्तानी कोई भी कर सकता है लेकिन धोनी एक सच्चा लीडर है. उसने 2007 में टीम को टी20 विश्व कप जिताकर ये साबित किया था. इस तरह की सफलता दूसरों को भटका सकती है लेकिन उसे नहीं.”

अपना अनुभव साझा करते हुए नेहरा ने बताया कि “2007 के दौरान मुझे याद है, वो कप्तानी में बिल्कुल नए थे, उसे टीम की कमान तब सौंपी गई जब उनके आसपास भी नहीं था और उसके सामने बड़ी जिम्मेदारी थी. उससे पहले इंग्लैंड के दौरे पर राहुल द्रविड़ टीम के कप्तान थे. धोनी को कप्तान बनाना भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा कदम साबित हुआ. इस खिलाड़ी ने बतौर कप्तान चयनकर्ताओं के फैसले को बहुत कम समय में सही साबित किया.”


दबाव में टीम को मैच जीताने के लिए मशहूर कैप्टन कूल के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर नेहरा ने लिखा, “उसने कप्तानी छोड़ने का फैसला सही समय पर लिया. इससे विराट कोहली को सेट होने के लिए थोड़ा समय मिल गया. नेहरा ने माही को सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के बराबर बताया.

The post कभी धोनी को दी थी गाली, आज उनकी कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान appeared first on SportzWiki Hindi.