स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच भारतीय टीम पारी और 159 रन हार गई है। इस सीरीज के पहले और दूसरे मैच को जीतकर इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने पहली पारी में 107 रन बनाकर आॅल आउट हो गई थी। जिसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 396 रन बनाकर भारत पर 289 रन की विशाल बढ़त लेने के बाद अपनी पहली पारी सात विकेट घोषित की। इसके दूसरी पारी में भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नही दिखा पाया और टीम टीम 47 ओवर में 130 रन पर ही पूरी ढेर हो गयी।
तेज गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जेम्स एंडरसन ने 23 रन पर चार विकेट लिए साथ ही उनका साथ दिया स्टुअर्ट ब्राड इन्होंने 44 रन पर चार विकेट और क्रिस वोक्स ने 24 रन पर दो विकेट लेकर भारत को आॅल आउट कर दिया। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्रिस वोक्स ने नाबाद 137 रन और जॉनी बेयरस्टो 93 रन बनाकर टीम को अच्छी बढ़त दिला दिलाई थी। भारतीय टीम को दोनो पारी में 100 रन से पहले आॅल आउट होने से रविचंद्रन अश्विन बचाया है। इस मैच की दोनों पारी में भारतीय टीम के लिए सर्वाधिक रन रविचंद्रन अश्विन ने बनाए है। रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में 33 रनों की नाबाद पारी खेली।
लॉर्ड्स के मैदान में भारत की हार के साथ इंग्लैंड की तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो किसी गेंदबाज के लिए करना आसान काम नहीं है। लॉर्ड्स के इस मैदान पर जेम्स एंडरसन 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एंडरसन ने मुरली विजय को आउट करने के बाद यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जेम्स एंडरसन ने अब तक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों में 550 विकेट ले चुके हैं। एंडरसन ने 100 विकेट लेने के लिए लॉर्ड्स के मैदान पर 23 टेस्ट मैच खेले है। एंडरसन ने भारत-इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रखा है।
Herald