इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक बेय्रली ने अपनी ड्रीम इलेवन टीम चुनी है. जिसमे माइक बेय्रली ने सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी को शामिल किया है. हैरानी की बात यह है, कि उन्होंने सचिन, पोंटिंग, लारा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं दी है.
माइक बेय्रली द्वारा चुनी गई टीम में अधिकतर खिलाड़ी 1980 के दशक के है. उन्होंने आधुनिक समय के क्रिकेटरों को चुनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के अधिकारिक youtube चैनल पर माइक बेय्रली ने अपनी ड्रीम टीम बताई है.
ऐसा रहा है माइक बेय्रली का क्रिकेट करियर

आपकों बता दें, कि माइक बेय्रली ने इंग्लैंड की टीम के लिए साल साल 1976 से लेकर 1981 तक क्रिकेट खेला है. वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज थे. उन्होंने 39 वनडे मैचों में 22.89 की औसत से 1442 रन बनाये. वही उन्होंने 25 वनडे मैचों में 24.28 की औसत से 510 रन बनाये है.
अपनी टीम का ग्रेग चैपल को बनाया कप्तान

उन्होंने अपनी ड्रीम इलेवन टीम चुनते हुए कहा, “सुनील गावस्कर मेरे एक ओपनर के रोल पर पूरी तरह फिट बैठते है और दुसरे ओपनर के तौर पर गार्डन ग्रीनिज भी फिट बैठते है. ग्रीनिज पहली ही गेंद पर चौका लगा सकते है. वह एक विस्फोटक बल्लेबाज है.
मैं मध्यक्रम में इयान चैपल, सर विवियन रिचर्ड्स और ग्रेग चैपल को रखना चाहता हूं. ग्रेग चैपल को मैं उनकी कप्तानी के लिए टीम में रखना चाहता हूं और उन्हें ही कप्तान बनना चाहता हूं. वह एक शानदार कप्तान थे. एक ऑलराउंडर के तौर पर मेरी पसंद सर इयान बोथम की है.
विकेटकीपर के तौर पर मैंने इंग्लैंड के महान विकेटकीपर एलन नॉट को रखा है. मैंने अपनी टीम में दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी जगह दी है. इमरान खान एक अलग प्रकार के तेज गेंदबाज थे और आक्रामक बल्लेबाजी भी कर लेते थे. अब्दुल कादिर भी एक करिश्माई स्पिन गेंदबाज है.”
इस प्रकार है माइक बेय्रली की पूरी ड्रीम टीम
सुनील गावस्कर (भारत), गार्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज), ग्रेग चैपल (ऑस्ट्रेलिया), विवयन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज), इयान चैपल (कप्तान)(ऑस्ट्रेलिया), सर इयान बोथम (इंग्लैंड), इमरान खान (पाकिस्तान), अब्दुल कादिर (पाकिस्तान), डेनिस लिली (ऑस्ट्रेलिया), एंडी रोबर्ट्स (वेस्टइंडीज)
The post इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक बेय्रली ने चुनी आल टाइम इलेवन, लेकिन सचिन, लारा, पोंटिंग को नहीं मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.