Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली की बल्लेबाजी को लेकर गेंदबाज सैम कुरेन ने दिया ये बड़ा बयान

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया जिसके बदौलत भारत ने मैच में वापसी की है। विराट कोहली ने कल 225 गेंदों में 149 रन बनाए लेकिन भारतीय टीम फिर भी पहली पारी में बढ़त हासिल करने में नाकाम रही।

कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इस दिग्गज को

इधर विराट के शतक के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरेन ने कहा कि अपने दूसरे टेस्ट में इस तरह की गेंदबाजी करना सपने जैसा है लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी को देखकर उन्हें लगता है की अभी उन्हें और मेहनत और सुधार करने की जरूरत है।

ड्रैसिंग रूम में यह हरकत करते पकड़े गए रवि शास्त्री, लोगों ने उड़ाया मजाक

इधर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड की घरती पर उसके खिलाफपहला टेस्ट शतक और करियरमें 22वां शतक लगाया। समचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 22 रन की बढत बना ली।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरेन ने यहां कहा कि कोहली और ईशांत शर्मा के बीच जो साझेदारी बनी वो गेंदबाजों के लिये निराशाजनक थी लेकिन उनकी टीम तीसरे दिन वापसी की कोशिश करेगी।

सैम कुरेन ने कहा एक समय ऐसा था जब भारतीय टीम के पांच विकेट 100 रन पर गिर गए थे और हमारी टीम को यह लग रहा था कि शिकंजा कस गया है लेकिन विराट ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।

भारत के वो टॉप खतरनाक फील्डर्स जिनके सामने बल्लेबाज कतराते है रन चुराने से

गेंदबाज कुरेन ने यह भी कहा की आजकल पुछल्ले बल्लेबाज भी आखिरी में टिककर खेल जाते हैं और यही साझेदारी परेशान करने वाली बन जाती हैं। उन्होंने कहा यह मेरा दूसरा ही मैच है लेकिन कोहली की बल्लेबाजी को देखकर लगा कि मुझे अभी और मेहनत करनी होगी।