Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जसप्रीत बुमराह इस परेशानी से हैं परेशान, अब भी छुपा रही हैं बीसीसीआई!

भारतीय टीम के चयनकर्ताओं से उस समय एक बहुत बड़ी चुक हुई थी. जब भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने चोटिल जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए मौका दिया.

बता दें, कि अपनी चोट के चलते जसप्रीत बुमराह ने टी-20 और वनडे सीरीज को मिस किया था. वह अबतक अपनी चोट से ऊबर भी नहीं पाये थे, कि चयनकर्ताओं ने उन्हें टेस्ट टीम में भी शामिल कर लिया.

चोट के चलते नहीं खेल पाये है शुरूआती दो टेस्ट 

बता दें, कि जसप्रीत बुमराह अपनी चोट के चलते शुरूआती दो टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल पाये है. बुमराह भारतीय टीम की 18 सदस्यी टीम में तो शामिल है, लेकिन उनकी सेवाओं का लाभ भारतीय टीम नहीं ले पा रही है.

अंगूठे की चोट से जूझ रहे है बुमराह 

बुमराह

बता दें, कि जसप्रीत बुमराह अपने अंगूठे की चोट से जूझ रहे है और इसी कारण उनके हाथ पर प्लास्टर बैंड भी कुछ दिनों पहले तक लगा हुआ था. अपने अंगूठे की चोट के कारण ही वह टी-20 और वनडे सीरीज से बाहर रहे थे.

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आये थे. जिसमे उन्होंने कहा था, कि “जसप्रीत बुमराह फिट हो रहे है, लेकिन उन्हें मुश्किल परिस्थतियों में टेस्ट मैच में ही शामिल करना जल्दबाजी होगी. उनके हाथ में अभी प्लास्टर बैंड है, इसलिए उनका दूसरा टेस्ट में खेलना मुश्किल है. वह लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर ही रहेंगे.”

खेल सकते है तीसरा टेस्ट 

जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए तीसरा टेस्ट मैच खेल सकते है. जसप्रीत बुमराह फिट हो रहे है और अभी भी तीसरे टेस्ट मैच को पांच दिन का समय शेष है. ऐसे में उनके पास तीसरे टेस्ट तक फिट होने का पूरा मौका है.

अगर जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए खेलते है तो यह काफी अच्छी बात होगी, क्योंकी साउथ अफ्रीका में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 टेस्ट मैचों में अपनी टीम के लिए 14 विकेट हासिल किये थे.

The post जसप्रीत बुमराह इस परेशानी से हैं परेशान, अब भी छुपा रही हैं बीसीसीआई! appeared first on SportzWiki Hindi.