इंग्लैंड के खिलाफ बमिंघम में चल रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने बेबस दिख रही थी। इसके बावजूद कप्तान विराट कोहली पिच पर टिके रहे और अपना शतक पूरा किया।
इंग्लैंड में जमाया पहला टेस्ट शतक
विराट कोहली का यह इंग्लैंड में 6वां टेस्ट मैच थे। इससे पहले उन्होंने 5 मैचों की 10 पारी में 134 रन बनाये थे। लेकिन आज उन्होंने दिखा दिया की उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज क्यों कहा जाता है।
कोहली ने भारतीय पारी के 65वें ओवर में बेन स्टोक्स की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 22वां और कप्तान के रूप में 15वां शतक था।
Take a bow, #KingKohli.#TeamIndia Captain @imVkohli announces his arrival in the series. Scores his first hundred in England.#ENGvIND pic.twitter.com/mHTnDaw5Qr
— BCCI (@BCCI) August 2, 2018
रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया नाम

इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ अब विराट सबसे कम पारियों में 22 शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।
विराट कोहली ने 113 में यह कारनामा किया है, जबकि सचिन तेंदुलकर ने इतने शतक कर लिए 114 पारी लिए थे। 101 पारियों में 22 शतक बनाकर सुनील गावस्कर इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।
शतक बनाने के बाद कोहली का सेलिब्रेशन
स्टोक्स की गेंद पर शतक पूरा करने के बाद विराट कोहली ने सबसे पहले उन्होंने अपने गले का चेन निकालकर चूमा, जिसमे उन्होंने अनुष्का की तस्वीर लगा रखी है। उनके बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। कोहली ने अपनी इस पारी से साफ कर दिया कि यह 2014 वाला विराट कोहली नहीं है जिसे इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सस्ते में निपटा दिया था।
एक तरफ कोहली जहाँ अपने शतक की खुशी बना रहे थे वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने खेल भावना का परिचय दिया। वनडे सीरीज और फिर पहले पारी के विवाद के बाद भी रूट कोहली का शतक पूरा होने के बाद ताली बजाते नजर आए।
देखिए वीडियो:
WATCH – Kohli smashes his 22nd Test ton https://t.co/edlZtXjvJE
— Akhil Gupta
(@Guptastats92) August 2, 2018
The post वीडियो: विराट कोहली ने शतक के बाद अनुष्का को चूमा, लेकिन जो रूट ने खेल भावना दिखा जीता सभी का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.

(@Guptastats92)