स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच आज ट्रेंटब्रिज स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। आज का मैच दोनों टीमों के लिए फाइनल मैच जैसा हो सकता है। आज के मैच को जीतकर इंग्लैंड इस सीरीज पर कब्जा करने का प्रयास करेगा तो दूसरी तरफ भारतीय टीम इस मैच को जीतकर इस सीरीज में बने रहने का प्रयास करेगी। आज का मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो जैसा होगा। आज भारतीय टीम इस मैच को जीतकर इस सीरीज में इंग्लैंड की बराबरी करने का प्रयास करेगी। लेकिन भारतीय टीम के लिए इस समय कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है और इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों को लगातर खराब प्रदर्शन कप्तान को भी पेरशानी में डाल रहा है।
लेकिन आज तीसरे मैच से पहले भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पीठ की समास्या के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की भुवनेश्वर पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण इस सीरीज से बाहर हुए है। आज के मैच के लिए भारतीय कप्तान को प्लेइंग इलेवन को लेकर भी परेशानी में डाल दिया है। लेकिन तीसे मैच से पहले कप्तान कोहली ने एक बड़ा बयान देकर सबको हैरान कर दिया है। कोहली ने कहा कि तीसरे टेस्ट मैच में जीत के अलावा उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
भारत को इस सीरीज आज का मैच किसी भी प्रकार से जितना होगा अगर आज का मैच वह हार जाती है तो इस सीरीज के अंतिम दो मैच केवल औपचारिकता वाले रह जाएंगे। कोहली ने बताया की हमारी टीम का एक ही लक्ष्य है की तीसरा मैच पर ध्यान देकर इसे जितना है। आज के मैच में कोहली अपनी टीम में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज के मैच गेंदबाज के रूप जसप्रीत बुमराह और विकेटकिपर के रूप में पंत को मौका दिया जा सकता है।
Herald