Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन चार वजहों से टीम इंडिया को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले मैच में मिल सकती है ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया को एजबेस्टन में खेले गए मैच में ख़राब बल्लेबाजी के चलते 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. जबकि अब दूसरा मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा. चार कारण ऐसे हैं. जिस वजह से भारत को इस मैच में जीत मिल सकती है.

4. बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी 

बेन स्टोक्स साबित किया है कि क्यों वह दुनिया के शानदार ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं. पहले टेस्ट मैच में वह भले ही बल्ले से अधिक प्रभावी ना रहे हों. मगर गेंदबाजी में स्टोक्स नें शानदार किया.

पहले पारी में दो विकेट लेने वाले स्टोक्स ने दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी से चार विकेट निकाले. जोकि भारतीय टीम की हार का एक बड़ा कारण रहा. जबकि दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बेन स्टोक्स कोर्ट में सुनवाई के लिए मौजूद रहेंगे. इसलिए वह दूसरा टेस्ट मैच नही खेल पाएंगे. ऐसे में टीम इंडिया को इसका फायदा मिल सकता है.

3. पहले टेस्ट मैच से मिली सीख

पहले अभ्यास मैच में इसके बाद टेस्ट मैच में आउट ऑफ़ फॉर्म में नजर आए भारतीय बल्लेबाज इससे सीखते हुए अगले मैच में बेहतर करने  का प्रयास करेंगे.

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 6 पर मौजूद पुजारा को टीम से बाहर रखने का निर्णय भी समझ नही आया था. जबकि टीम सिर्फ एक स्पिनर गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरी थी.

इंग्लैंड के बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी खेलने में परेशानी होती है. भारत पहले मैच से सबक लेते हुए दूसरे मैच में बेहतर तैयारी के साथ उतरेगा.

2. जबरदस्त फॉर्म में गेंदबाजी

एजबेस्टन में खेले गए मैच में भारतीय बल्लेबाजी भले ही लड़खड़ाती नजर आयी हो, मगर गेंदबाजी पूरी तरह खतरनाक नजर आयी. पहले दिन चार विकेट निकाल कर अश्विन ने अपनी क्लास दिखाई.

इसके बाद दूसरी पारी में भी अश्विन ने तीन विकेट लिए. वहीं दूसरी ओर तेज गेंदबाजों ने भी शानदार किया. इशांत शर्मा ने दूसरी पारी में इंग्लैंड की बल्लेबाजी ध्वस्त करते हुए पांच विकेट चटकाए.

मोहम्मद शमी जोकि वापसी कर रहे हैं, ने भी शानदार गेंदबाजी की. जबकि उमेश यादव ने भी अच्छा किया.

1. विराट कोहली

एजबेस्टन में हुए मैच में जहां दोनों टीमों के बल्लेबाज विकेट पर रन बनाने में सफल नही हो रहे थे, तो वहीं विराट कोहली अपनी शानदार बल्लेबाजी से गेंदबाजों पर हावी होते नजर आए.

कोहली ने पहली पारी में शानदार करते हुए 149 रनों की पारी खेली. जबकि दूसरी पारी में 51 रन बनाए. वह अपनी इसी फॉर्म को दूसरे टेस्ट में भी बनाए हुए रखना चाहेंगे.

The post इन चार वजहों से टीम इंडिया को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले मैच में मिल सकती है ऐतिहासिक जीत appeared first on SportzWiki Hindi.