Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने पहले टेस्ट मैच में बना दिया ये विश्व रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरे मैच में भारतीय टीम ने पकड़ बना ली है। इस सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद पहली बार भारतीय टीम तीसरे मैच को जीतने की तरफ बढ़ रही है। इस सीरीज में पहली बार बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। तीसरे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के (97) और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे के (81) रनों की शानदार पारी के कारण भारत को इस मैच में अच्छी पकड़ बना ली है। इन दोनों खिलाड़ी ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 159 रन की शानदार साझेदारी करके टीम को सकंट से बाहर निकाला है।

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 329 रन बनाये और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को 161 रन पर आॅल आउट कर दिया है। भारतीय टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या (28 रन पर पांच विकेट) लेकर इंग्लैंड को आॅल आउट करने में सबसे ज्यादा योगदान दिया। पहली पारी में भारत को 168 रन की बढ़त मिली और दूसरी पारी में भारत में ने 2 विकेट खोकर 124 रन बना लिए है। इस प्रकार भारत को कुल 292 रन की बढ़त बना ली है। कप्तान ने इस मैच में विकेटकीपर के तौर पर युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को मौका दिया था। इस खिलाड़ी ने अपने पहले डेब्यू मैच में कई ऐसे रिकॉर्ड बना दिया है जो पहले किसी भी विकेटकीपर के नाम नहीं थे।

पंत ने पहले ही मैच में उन्होंने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स शामिल कर लिए है। पन्त ने अपने डेब्यू मैच में दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला था। इसके साथ अपने पहले मैच में ही विकेट के पीछे 5 खिलाड़ियों का कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया है। क्रिकेट खिलाड़ी बन गया है जिन्होंने पहले ही मैच में ऐसा कारनामा किया है। पंत ने अपने डेब्यू मैच 24 रन की पारी खेली थी। इस मैच में कप्तान के साथ उप कप्तान ने भी अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाये है।



Herald