Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टेस्ट मैच में पुजारा के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क।इस समय भारत और इंग्लैंड बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीतकर इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स के मैदान में खेला जा रहा है। इस सीरीज का दूसरा मैच बारिश के कारण एक दिन खेला गया जिसमें भारतीय टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने जो खराब प्रदर्शन किया था उससे भी खराब प्रदर्शन दूसरे मैच में करके दिखाया है। पहले मैच में भारतीय कप्तान ने शानदार पारी खेलकर सब लोगों का दिल जीत लिया लेकिन दूसरे मैच में विराट भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए।

भारतीय टीम के बल्लेबाजों की बल्लेबाजी देखकर क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ियों ने खिलाड़ियों पर जमकर हमला बोला है। भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में केवल 36 ओवर में माच 107 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। भारतीय टीम का इंग्लैंड में 2014 के ओवल टेस्ट 94 रन बनाने के बाद का सबसे कम स्कोर बनाया है। भारतीय टीम को 100 का आंकड़ा पार कराने में भारतीय टीम के गेंदबाज अश्विन का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। अश्विन ने कल के मैच से ज्यादा 29 रन बनाकर टीम को शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने से बचा लिया। लेकिन विराट कोहली ने धवन की जगह पुजारा को मौका दिया लेकिन पुजारा का बल्ला भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। कल के मैच में पुजारा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया जो भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा।


चेतेश्वर पुजारा अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से अब तक 7 बार रन आउट हो चुके हैं। इससे पहले कोई बल्लेबाज 7 बार रन आउट नहीं हुआ है। टेस्ट मैच में रन आउट होने का मतलब अपना विकेट ​विपक्षी टीम को आसानी से देना होता है। पुजारा से पहले रंगना हेराथ और रॉस टेलर 5 बार रन आउट हुए है। लेकिन टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने का रिकॉर्ड पुजारा के नाम दर्ज है।



Herald