Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिग्गज खिलाड़ी माइकल होल्डिंग, जसप्रीत बुमराह नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मानते हैं अच्छा गेंदबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से ही बाहर रहे। भारत के मुख्य गेंदबाज होने के नाते जसप्रीत बुमराह की कमी भी टीम को खूब खली। बुमराह को अंगुठे की चोट ने टी-20 सीरीज के अलावा वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में भी बाहर रखा।

जसप्रीत बुमराह ने वापसी के साथ ही किया शानदार प्रदर्शन

लेकिन इस खिलाड़ी ने दो टेस्ट मैच के बाद जैसे ही तीसरे टेस्ट मैच में कदम रखा अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम की जीत का कारण बने। यॉर्कर और सटिक गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में हारने पर मजबूर कर किया।

जसप्रीत बुमराह को लेकर माइकल होल्डिंग ने कही बड़ी बात

जसप्रीत बुमराह ने जहां पहली पारी में दो विकेट तो दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम कर जीत के नायक बने लेकिन लगता है वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी रहे माइकल होल्डिंग को ये खटक रहा है। माइकल होल्डिंग ने शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी जसप्रीत बुमराह ओपनिंग गेंदबाज मानने से ही इनकार कर दिया।

बुमराह को नहीं मानता टेस्ट का ओपनिंग गेंदबाज

माइकल होल्डिंग ने हार्दिक पंड्या के खिलाफ अपनी जुबान खोलने के बाद अब जसप्रीत बुमराह के पीछे पड़े और उन्होंने बुमराह की इतनी शानदार गेंदबाजी के बाद भी कहा कि मैं जसप्रीत बुमराह को अपना ओपनिंग बॉलर नहीं रखूंगा। नई गेंद से बुमराह गेंदबाजी में कारगर नहीं हैं। ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी नई गेंद के साथ काफी कुछ कर सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार की अनुपस्थिति में ये दोनों ही मेरे ओपनिंग गेंदबाज होंगे।

हार्दिक के बारे में फिर से सुने मेरा बयान

इससे पहले माइकल होल्डिंग ने दूसरे टेस्ट मैच के बाद हार्दिक पंड्या के बारे में भी मुंह खोला था और उन्हें ऑलराउंडर के रूप में टीम के लायक नहीं होने की बात कहीं थी। उस बारे में जब माइकल होल्डिंग को पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “कृपया एक बार दोबारा जा कर सुने कि मैंने हार्दिक के बारे में क्या कहा था”

Guru Dakshina: Like Virat, Hardik also surprised his coach

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post दिग्गज खिलाड़ी माइकल होल्डिंग, जसप्रीत बुमराह नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मानते हैं अच्छा गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.