जकार्ता: भारतीय महिला हैंडबाल टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के अपने अंतिम मैच में मलेशिया को हराते हुए नौवां पायदान हासिल किया। नौवें-दसवें स्थान के लिए शनिवार को हुए मुकाबले में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए मलेशिया को 54-19 से करारी शिकस्त दी।
भारत ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले हाफ में आक्रमक खेल दिखाते हुए 19-5 की भारी बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी मलेशिया के पास भारत के दमदार खेल का कोई जवाब नहीं था और भारतीय टीम ने 35 अंक अर्जित करते हुए मैच अपने नाम किया। मलेशिया दूसरे हाफ में केवल 14 अंक ही अर्जित कर पाई।
इससे पहले, भारत को ग्रुप स्तर के अपने सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप-ए में भारत को कजाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, चीन और उत्तर कोरिया ने शिकस्त दी थी।
The post एशियाई खेल: अंतिम मैच में मलेशिया को हराते हुए भारत ने हासिल किया नौवां पायदान appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
