Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

म.प्र. साफ्टबॉल संघ से कई नए जिले भी जुड़े, सामग्री दी गई 

इन्दौर । हाल ही में मध्यप्रदेश साफ्टबॉल संघ की जनरल वार्षिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें पुराने जिलों के साथ-साथ कई नए जिले जैसे अलीराजपुर, धार, रतलाम, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, शिवपुरी, मुरैना, छिंदवाड़ा, रीवा, शहडोल, दमोह आदि जिलों को साफ्टबॉल मध्यप्रदेश संघ में जोड़ा गया। नए जिलों को साफ्टबॉल खेल की सामग्री भी दी गई, जिससे वो अपने जिलों में खेल शुरू कर सके।  इस बैठक में मध्यप्रदेश साफ्टबॉल संघ के सचिव समीर गुप्ते, भारतीय साफ्टबॉल संघ के कोषाध्यक्ष श्रीकांत थोरात, डॉ. प्रवीण अनावकर, राजकुमार सहगल, विनोद रुणवाल, चंद्रकांत संगोले,  एस.आर. सोनी, नेहा पित्रे, अनिल श्रीवात्सव, आदि लोग उपस्थित थे। मीटिंग में वार्षिक केलेंडर पर भी चर्चा हुई। इस दौरान कई खिलाड़ी व खेल से जुड़े सविता पारखे, प्रवीण मुद्रिस, प्रवीण दवे, सुबोध चौरसिया, नवीन गौड़,  विक्रांत आखरे,  जितेंद्र श्रीवात्सव, सीमा कश्यप, एकता तिवारी, सुबोध चौरसिया, राहुल ठाकुर, निष्ठा पंवार, दिशा तोड़े भी उपस्थित थे। संचालन प्रदीप नारूलकर एव आभार राकेश मिश्रा ने माना।