Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने के लिए विराट कोहली को आज हैं बस इतने रनों की जरूरत

टेस्ट क्रिकेट

साल 2018 का 8 वां महीना समाप्त होने को है. आज हम इस आर्टिकल में उन पांच धाकड़ बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होनें इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं. दिलचस्प बात यह है कि इसमें एक भारतीय बल्लेबाज भी है वहीं कुछ युवा बल्लेबाज हैं, जिन्होंने हाल के दिनों में अपनी प्रतिभा का लोहा दुनिया भर में मनवाया है. तो आइये जानते हैं उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अब तक इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

#5 डीन एल्गर

इस साल टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में पांचवे पायदान पर साउथ अफ्रीका के 31 वर्षीय बल्लेबाज डीन एल्गर हैं. जिन्होंने अब तक 9 मैच की 18 पारियों में 36.81 की औसत से 589 रन बनाए हैं. एल्गर का इस दौरान उच्चतम स्कोर नाबाद 141 रन का रहा. उन्होंने अभी तक की 18 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं.

#4 कुशाल मेंडिस

 

श्रीलंका का यह 23 वर्षीय बल्लेबाज भी इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से खूब धूम मचा रहा है. मेंडिस 7 मैच की 13 परियों में 619 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 47.61 का रहा है. इन 13 परियों में मेंडिस 2 शतक और 2 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं.

#3 विराट कोहली

 

टीम इंडिया के कप्तान जो अभी तक इस लिस्ट में नहीं थे लेकिन उन्होंने जिस तरह से मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर बल्लेबाजी की है उसे देख वह जल्द ही इस साल के टेस्ट क्रिकेट में टॉप स्कोरर बन सकते हैं. कोहली 6 मैच की 12 पारियों में 57.36 की औसत से 631 रन बनाए हैं. कोहली ने इस 12 पारियों में 2 शतक व तीन अर्धशतक बनाए हैं. विराट कोहली पहले नम्बर पर मौजूद एडम मारक्रम से सिर्फ 29 रन कम हैं.

#2 एबी डिविलियर्स

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स भी इस लिस्ट में बने हुए हैं. उन्होंने साल 2018 में 7 टेस्ट मैचों में 14 पारियों में 638रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 53.16 का रहा है. अपनी 14 पारियों में उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाया है.

#1 एडम मार्करम

टेस्ट क्रिकेट में अभी तक इस साल का टॉप स्कोरर दक्षिण अफ्रीका का यह युवा बल्लेबाज है. हाल के दिनों में मार्करम ने अपनी काबिलियत के दम पर क्रिकेटजगत में खूब सुर्खियां बटोरी है. इस युवा ने बल्लेबाज 9 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 660 रन बनाए है. इस दौरान उनका औसत 36.66 का और उच्चतम स्कोर भी 152 रन का रहा है। 18 पारियों में मार्करम ने अभी तक 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाया है.

The post दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने के लिए विराट कोहली को आज हैं बस इतने रनों की जरूरत appeared first on SportzWiki Hindi.