Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पांच सर्वश्रेष्ठ कप्तानी पारियां, जिसने साबित किया उन्हें सर्वश्रेष्ठ

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार कप्तानी पारी खेली। भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर इन्होंने अपने टेस्ट करियर का 15वां शतक पूरा किया है। बर्मिंघम में खेली गई भारतीय टीम के कप्तान की इस पारी को उनके कप्तानी कार्यकाल की सर्वश्रेष्ठ पारी मानी जा रही है।

विराट कोहली ने बर्मिंघम में खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ कप्तानी पारी

भारतीय टीम की रन मशीन विराट कोहली ने बर्मिंघम टेस्ट मैच में अकेले दम पर भारतीय टीम को जीत की स्थिति में पहुंचा दिया है। भारतीय टीम के मुख्य बल्लेबाज पहली पारी में बुरी तरह से नाकाम रहे, तो वहीं कप्तान ने एक छोर पर जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 225 गेंदो में 149 रनों की पारी खेलने के साथ ही पुछल्लों के साथ साझेदारी कर इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर के करीब पहुंचाकर भारत को मैच में बनाए रखा।

तो इस पारी के अलावा विराट कोहली की चार सर्वश्रेष्ठ कप्तानी पारियों पर एक नजर……

141 रन वर्सेज ऑस्ट्रेलिया(एडिलेड- 2014)

महेन्द्र सिंह धोनी की गैर-मौजूदगी में विराट कोहली ने पहली बार टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर की। इस दौरे पर एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए दोनों पारियों में शतक जमाया।

पहली पारी में 115 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के द्वारा मिले 364 रनों के जवाब में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए, लेकिन दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिलने के कारण भारत को करीबी हार का सामना करना पड़ा।

103 रन वर्सेज श्रीलंका( गाले-2015)

भारतीय टीम के मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को साल 2015 में भारतीय टीम की फुल टाइम कप्तानी मिली। श्रीलंका दौरे पर मिली कप्तानी में गाले में खेले गए टेस्ट मैच में कोहली ने शानदार पारी खेली।

उन्होंने इस मैच में मुश्किल पिच पर 103 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने साथ ही शिखर धवन के साथ मिलकर 253 रनों की साझेदारी की। इस मैच में भारतीय टीम ने 304 रनों की जीत हासिल की थी।

235 रन वर्सेज इंग्लैंड (मुंबई-2016)

इंग्लैंड की टीम इस दौरान भारत के दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची थी। मुंबई मे खेले गए टेस्ट मैच में विराट कोहली ने एक बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाते हुए 235 रन बनाए।

उनके टेस्ट करियर का ये तीसरा दोहरा शतक था और इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 600 रन का स्कोर खड़ा किया और अंत में मैच को पारी और 56 रन से जीते।

153 रन वर्सेज दक्षिण अफ्रीका ( सेंचुरियन-2018)

इस साल की शुरूआत में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई। इस दौरे पर भारतीय टीम को बड़ी उम्मीदें थी। पहला टेस्ट मैच हारने के बाद दूसरा टेस्ट मैत सेंचुरियन में खेला गया।

सेंचुरियन की खतरनाक दिख रही पिच पर भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिए राह मुश्किल थी, लेकिन कप्तान कोहली ने टीम के लिए प्रेरणा का काम करते हुए जबरदस्त पारी खेली और मुश्किल पिच पर 153 रन बनाए। लेकिन दूसरे बल्लेबाजों की नाकामी के कारण भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पांच सर्वश्रेष्ठ कप्तानी पारियां, जिसने साबित किया उन्हें सर्वश्रेष्ठ appeared first on SportzWiki Hindi.