स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कल भारतीय क्रिकेट टीम के लिये हमेशा भाग्यशाली साबित हुये लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। माना जा रहा है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम कल मैदान में इस मैच को हर हाल में जीत ने के इरादे से उतरेगी। क्योंकि अभी इस सीरिज में भारत 1-0 से पिछड़ पिछड़ा हुआ है। इसके साथ ही कल भारतीय टीम मैच में जीत के इरादे से उतरेगी साथ ही टीम पांच मैचों की सीरीज़ में बराबरी करना चाहेगी। साथ ही खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि हमेशा से भारतीय टीम के लिए लॉर्ड्स के मैदान भाग्यशाली साबित हुआ है। भारत ने अपने इतिहास का पहला विश्वकप 1983 में भी लॉर्ड्स मैदान पर जीता था। साथ ही भारत ने इस मैदान में और भी जीत दर्ज की है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों के पास वापसी का मौका रहेगा। क्योंकि इस सीरिज के पहले मैच में विराट कोहली के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी सफल नही रह पाया था अब मुरली विजय, अजिक्या रहाणे, शिखर धवन, के पास इस मैच में वापसी का अच्छा मौका है। भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ष 2014 में खेली गयी सीरीज़ के एक मैच में इस मैदान पर मुरली विजय ने की 95रन , और रहाणे ने 103 रन का शानदार प्रदर्शन किया है। इनके अलावा ऑलराउंडर जडेजा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन अभी वो इस सीरिज में नही है।
साथ ही गेंदबाजी पर नजर डाले तो सबकी नजर तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी पर अबकी निगाहें रहेंगी। साथ ही भारतीय टीम के लिए यह एक मैच में वापसी करना जरुरी होगा। साथ ही इंग्लैंड की टीम के पहले मैच में जीत के साथ ही हौसले बुलंद है।
Herald