Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टार स्पोर्ट्स ने एशिया कप के लिए बनाया अब तक का सबसे ख़राब वीडियो, लोग कर रहे अभद्र भाषा का प्रयोग

एक बार फिर एशिया की टीमें अपना दम दिखाने के लिए मैदान में उतरने वाली हैं. 15 सितंबर से एशिया कप शुरु हो रहा है. मौजूदा एशिया कप चैंपियन भारतीय टीम है. वहीं यूएई में होने वाले एशिया कप के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल द्वारा वीडियो जारी किया गया है. मगर ये वीडियो लोगों को पसंद नही आया है और जमकर आलोचना कर रहे हैं.

वीडियो में दिखाए गए पड़ोसी 

दरअसल स्टार स्पोर्ट्स द्वारा एशिया कप के लिए जो वीडियो जारी किया गया है, उसमें पड़ोसी एक दूसरे की टांग खीचते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसा नही लग रहा है कि ये एक बड़े टूर्नामेंट का वीडियो है और ना ही चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को लेकर कुछ दिखाया गया है. जबकि एशियाई टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबले होने वाले हैं. वहीं इस वीडियो को देख कर ऐसा नही लग रहा है.

एशिया कप का पहला मैच 15 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होगा. वहीं भारतीय टीम का पहला मैच 18 सितंबर को होगा.

ट्वीटर पर एशिया कप के इस वीडियो की जमकर आलोचना हो रही है. कई यूजर्स ने इसे अब तक का सबसे ख़राब वीडियो करार दिया है.

The post स्टार स्पोर्ट्स ने एशिया कप के लिए बनाया अब तक का सबसे ख़राब वीडियो, लोग कर रहे अभद्र भाषा का प्रयोग appeared first on SportzWiki Hindi.