Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बैडमिंटन : पुरुष युगल के प्री-क्वार्टर फाइनल में मनु-रेड्डी

जकार्ता | भारतीय पुरुष युगल जोड़ी मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी ने गुरुवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में बैडमिंटन पुरुष युगल स्पर्धा के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है। मनु और रेड्डी की जोड़ी ने अंतिम-32 दौर में मालदीव की जोड़ी को मोहम्मद राशिद और तोएफ मोहम्मद को 2-0 से मात दी।
भारतीय युगल जोड़ी मनु और रेड्डी ने राशिद और तोएफ को सीधे गेमों में 20 मिनट के भीतर 21-10, 21-8 से मात दी और प्री-क्वार्टर फाइनल में कदम रखा। प्री-क्वार्टर फाइनल में मनु और रेड्डी की सामना चीन की जुनहुई ली और युचेन लियु की जोड़ी से होगा।

The post बैडमिंटन : पुरुष युगल के प्री-क्वार्टर फाइनल में मनु-रेड्डी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.