भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का डेब्यू किया। जूनियर तेंदुलकर ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए पिछले महीनें श्रीलंका के दौरे पर जूनियर टेस्ट सीरीज के साथ अपने करियर की शुरूआत की।

अर्जुन तेंदुलकर अंडर-19 टीम के लिए नहीं कर सके कुछ खास
अर्जुन तेंदुलकर ने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए काफी उम्मीदें थी। सचिन तेंदुलकर के फैंस को भी जूनियर तेंदुलकर से बड़ी उम्मीदें थी लेकिन अर्जुन तेंदुलकर श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की अंडर-19 टेस्ट सीरीज के दौरान कोई कमाल नहीं दिखा सके। इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बल्ले से 14 रन बनाए तो गेंदबाजी में भी केवल तीन विकेट ही हासिल कर सके।

इंग्लैंड में अर्जुन ने इंग्लिश महिला स्टार खिलाड़ी डेनियल वायट के साथ किया लंच
इस टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय अंडर-19 टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है, लेकिन उस टीम का हिस्सा अर्जुन तेंदुलकर नहीं है।
ऐसे में अर्जुन एक बार फिर से भारत के बाद अपने दूसरे घर इंग्लैंड पहुंच गए हैं। अर्जुन इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ इंग्लैंड में मौजूद है और सोमवार को उन्होंने इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर के साथ लंच किया।

अर्जुन तेंदुलकर ने डेनियल वायट के साथ लंच की फोटो की शेयर
अर्जुन तेंदुलकर ने इंग्लैंड की महिला स्टार खिलाड़ी डेनियल वाएट के साथ लंच किया। खुद अर्जुन ने डेनियल वाएट के साथ अपनी फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। अर्जुन ने सोमवार को लंदन में नांदोस रेस्टोरेंट में डेनिएल वाएट के साथ काफी समय व्यतित किया। और उनके साथ लंच किया।

अर्जुन इंग्लैंड में करते हैं अपना लंबा समय व्यतित
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की क्रिकेट कोचिंग काफी हद तक इंग्लैंड में ही होती है। जूनियर तेंदुलकर एक साल में अपना करीब आधा समय इंग्लैंड में ही गुजारते हैं और हम कह सकते हैं कि उनका इंग्लिश वातावरण से अच्छा अटैचमेंट है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इस महिला क्रिकेटर के साथ लंच डेट पर पहुंचे अर्जुन तेंदुलकर, तस्वीरे आई सामने appeared first on SportzWiki Hindi.