Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेटर शमी पर अब उनकी पत्नी हसीन जहां ने लगाए ये आरोप

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने अब एक और आरोप लगाया है। इस बार उन्होंने अपनी पति पर उम्र छुपाने का आरोप लगाया है।

इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर हसीन जहां ने फेसबुक पर ये आरोप लगाए हैं।

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: सिंधु और श्रीकांत प्री क्वार्टर फाइनल में

फिर से मॉडलिंग की दुनिया में वापसी करने वाली हसीन जहां ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी मोहम्मद शमी को 420 कहकर संबोधित करने के साथ ही इस भारतीय गेंदबाज पर उम्र छिपाने के संगीन आरोप लगाए हैं।

इन टीमों के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड, जानिए भारत का नंबर कहा

इस संबंध में हसीन जहां ने फेसबुक एकाउंट पर क्रिकटर मोहम्मद शमी की कई मार्कशीटें भी पोस्ट की हैं। उसके साथ ही उन्होंने शमी से सबंधित अन्य कागजात भी पोस्ट किए हैं, जिनमें शमी की जन्मतिथि अलग-अलग दिखाई दे रही है।

क्रिकेटर की पत्नी हसीन जहां ने कहा कि इतना बड़ा फ्रॉड करने के बाद भी मोहम्मद शमी को हर तरफ का समर्थन मिल रहा है, लेकिन उनकी बात पर कहीं भी गौर नहीं किया जा रहा है।

बर्मिंघम टेस्ट के पहले ही दिन इंग्लैंड और रूट ने हासिल की ये यादगार उपलब्धियां

गौरतलब है कि हसीन जहां ने कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पति मोहम्मद शमी पर दूसरी महिलाओं से संबंध होने सहित कई आरोप लगाए थे।

शमी की पत्नी ने अपने जेठ पर भी दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने शमी के परिवार वालों के खिलाफ भी मारपीट व दहेज उत्पीडऩ के आरोप लगाते हुए मामला भी दर्ज कराया था।

इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इन दिग्गज भारतीयों को मिला न्यौता

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में पहला टेस्ट मैच खेल रहे है। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक दो विकेट हासिल किए हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक नौ विकेट पर 295 रन बना लिए हैं।