भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपनी टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर है. जहां भारतीय टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 31 रन से हार मिली है.
भले ही भारतीय टीम को इस मैच में हार मिली हो, लेकिन इस मैच में अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम के कप्तान ने करोड़ो क्रिकेट प्रशंसको का दिल जीत लिया है.
कोहली ने खेली थी 149 व 51 रन की पारियां

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अकेले अपने दम पर इंग्लैंड की टीम को कड़ी टक्कर दी थी. कोहली ने पहली पारी में शानदार 149 रन का शतक लगाया था.
वही दूसरी पारी में भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 51 रन बनाये थे. दूसरे खिलाड़ियों का साथ ना मिल पाने के कारण भारतीय टीम के कप्तान टीम को जीत नहीं दिला पाये थे.
इसी बीच कोहली ने बोल्ट को टैग कर किया रोचक ट्वीट

इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान ने दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट को टैग कर एक रोचक ट्वीट किया है. जिसमे कोहली ने लिखा, “उसेन बोल्ट क्या तुम अनुमान लगा सकते हो, मेरे पसंदीदा क्रिकेट स्पाइक्स प्यूमा की जोड़ी के साथ अब जल्द ही एक नया भारतीय क्रिकेटर आ रहा है. इस बात की काफी अफवाह उड़ रही है.”
Yo @usainbolt, bet a pair of my favourite Cricket spikes, you can’t guess which Indian cricketer is coming on board with @PUMA next! Just caught wind of the news…
— Virat Kohli (@imVkohli) August 6, 2018
बोल्ट ने भी दिया कोहली को जवाब

भारतीय टीम के कप्तान के इस ट्वीट पर तुरंत रीट्विट करते हुए बोल्ट ने लिखा, “हाँ, विराट कोहली यह खबर मेरे पास भी आई है, कि मेरे पसंदीदा प्यूमा स्पाइक्स के साथ कोई आ रहा है. मैं जानता हूं की वह कौन है! वह तेज है, लेकिन मुझसे ज्यादा तेज नहीं है, थोड़ा इंतजार करों और देखते है कौन जीतता है.”
Yow @imVkohli , I got the news already! I’m betting a pair of my favorite PUMA Running spikes – I know who this is! He’s fast (but not as fast as me
). Let’s wait and see who wins. https://t.co/KKQ8SjddwE
— Usain St. Leo Bolt (@usainbolt) August 6, 2018
आपकों बता दें, कि उसेन बोल्ट शुज कंपनी प्यूमा के ब्रांड एम्बेसडर है. वही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का भी करार प्यूमा कंपनी के साथ है.
The post कोहली ने उसेन बोल्ट को लेकर कर दिया ऐसा ट्वीट कि उन्होंने जवाब देते हुए कहा हाँ, मुझसे तेज नहीं appeared first on SportzWiki Hindi.

). Let’s wait and see who wins.