लाइव सिटीज डेस्क : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने गुरुवार को पांच बजकर पांच मिनट पर आखिरी सांस ली. उनके निधन से पूरे देश समेट क्रिकेट जगह में भी शोक की लहर फैल गई. बाजपेयी के निधन के बाद की दिग्गज क्रिकेटरों ने ट्विटर के जरिए अपनी संवेदना प्रकट की और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी. प्रखर वक्ता, उम्दा कवि और पत्रकार के साथ-साथ वह एक खेल प्रेमी भी थे. 2004 में उनकी ही पहल के बाद लगभग 14 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था. अब जब वह इस दुनिया में नहीं रहे तो खेल जगत की कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.
कौन है जो अटल रह पाया जिंदगी भर
सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन, मोहम्मद कैफ, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, आकाश चोपड़ा, विजेंदर सिंह, योगेश्वर दत्त सहित कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया कि ‘आसमान को छू गया, जो आसमान सा विशाल था, धरती में सिमट गया जो मिट्टी जैसा नर्म था. कौन है जो अटल रह पाया जिंदगी भर, अटल बनके वो जिंदगी को पा गया.’
भारत ने एक महान पथ प्रदर्शक को खो दिया
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंने लिखा कि भारत ने एक महान पथ प्रदर्शक को खो दिया. देश के लिए उनके किए गए कार्य को कभी नहीं भूला जा सकता. भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने ट्वीट किया और कहा कि भारत ने अपने सबसे प्रिय व बेहतरीन नेता को खो दिया.
भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भी अपनी संवेदना प्रकट करते हुए ट्वीट किया कि अटल जी ने अपनी पूरी जिंदगी देश की सेवा में लगा दिया. उनकी कविता और उसे कहने की कला कमाल की थी. हम उनकी जिंदगी से बहुत कुछ सीख सकते हैं. वो भारत रत्न थे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी युवराज सिंह ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन की खबर सुनकर उदास हूं. उनके पविवार के प्रति मेरी संवेदना.
यह भी पढ़ें : अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की वजह से भाजपा फली-फूली है- शत्रुघ्न सिन्हा
जब मुंगेर में अटल ने कहा था पिताजी ने तो दूल्हा नहीं बनाया लेकिन आपने बना दिया हरि बाबू
The post उम्दा कवि के साथ खेल प्रेमी भी थे अटल बिहारी वाजपेयी, क्रिकेट जगत में है शोक की लहर appeared first on Live Cities.