Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक ने कपिल देव को लेकर दिया ये बड़ा बयान, कहा...

भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 311 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए अभी 210 रन बनाने हैं। फिलहाल क्रीज पर एंडरसन नाबाद 8 रन और आदिल राशिद 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं भारतीय टीम को तीसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे हार्दिक पांड्या के दमदार प्रदर्शन के चलते भारत ने नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में शिकंजा कस लिया है।

इंग्लैंड की पारी को मात्र 161 रनों पर ढेर करने में हार्दिक पांड्या का सबसे बड़ा योगदान रहा. उन्होंने इंग्लैंड के कुल 5 विकेट झटके हैं।इसी के साथ एक बार फिर हार्दिक पांड्या की तुलना भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव से होने लगी है। बता दें कि हार्दिक द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखें जाने के बाद से ही उनकी अब तक कई बार कपिल देव के साथ तुलना होती रही है। कपिल देव गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपना बेस्ट देते थे, वहीं अब यह काम भारत के लिए पांड्या भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि इस बार कपिल से तुलना होने पर हार्दिक ने कहा है कि उनकी तुलना महान कपिल देव से ना की जाए। पांड्या का कहना है कि मुझे कपिल देव नहीं बनना है मुझे हार्दिक पांड्या ही रहने दिया जाए। पांड्या की चाहत है कि दुनिया उन्हें उनके नाम से ही जाने और वह कपिल नहीं बनना चाहते। उन्होंने कहा है कि मैं अपनी पहचान के साथ खुश हूँ। मैंने अभी तक अपने करियर में 40 वनडे, 10 टेस्ट मैच खेले हैं और मैं अब भी हार्दिक ही हूं, कपिल नहीं हूं.



Herald