Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व क्रिकेट के ये पांच ऐतिहासिक रिकॉर्ड जो आज तक सिर्फ लोकेश राहुल के नाम ही हैं दर्ज

केएल राहुल भारतीय टीम के सबसे प्रतिभशाली खिलाड़ियों में से एक है. वह बहुत कम समय में अपना एक बहुत बड़ा नाम बना चुके है. केएल राहुल भारत के उन खिलाड़ियों में शामिल है. जिनके नाम तीनों फॉर्मेट में शतक है.

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में केएल राहुल के पांच ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जो सिर्फ केएल राहुल के ही नाम है. भारत का कोई और खिलाड़ी यह रिकॉर्ड आजतक अपने नाम नहीं कर पाया है.

अपने डेब्यू वनडे में ही शतक 

केएल राहुल एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी है. जिन्होंने अपने वनडे अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू में शतक बनाया हुआ है. केएल राहुल ने अपना वनडे अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 11 जून 2016 को जिम्बाम्वे की टीम के खिलाफ किया था. केएल राहुल ने इस मैच में 115 गेंदों पर 100 रन की नाबाद पारी खेली थी और भारतीय टीम को जीत दिलाई थी.

सिर्फ 17 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों के भीतर ही लगाये दो शतक 

बता दें, कि केएल राहुल दुनिया के एकमात्र क्रिकेट है. जिन्होंने अपने 17 मैचों के भीतर ही दो टी-20 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाये हुए है. उन्होंने अपना पहला टी-20 अंतर्राष्ट्रीय शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2016 में लगाया था. वही उन्होंने अपना दूसरा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय शतक इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में लगाया है.

8 पारियों के भीतर हर फॉर्मेट में शतक 

केएल राहुल एकमात्र बल्लेबाज है. जिन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरूआती 8 पारियों के भीतर हर फॉर्मेट में शतक लगाया है. उन्होंने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2015-16 में, वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2016 में और टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2016 में शतक लगाया था. उनके यह शतक 8 पारियों के भीतर ही आ गये थे.

तीनों फॉर्मेट में शतक छक्का लगाकर किया पूरा 

केएल राहुल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने तीनों फॉर्मेट के पहले शतक छक्का लगाकर पूरे किये है. उन्होंने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2015-16 में, वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2016 में और टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2016 में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा  किया था.

आईपीएल में मात्र 14 गेंदों पर लगाया अर्धशतक 

केएल राहुल ने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया हुआ है. केएल राहुल ने आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. जो एक रिकॉर्ड है.

The post विश्व क्रिकेट के ये पांच ऐतिहासिक रिकॉर्ड जो आज तक सिर्फ लोकेश राहुल के नाम ही हैं दर्ज appeared first on SportzWiki Hindi.