Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने विराट नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को बताया टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण

दुसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, जिसमे उन्होंने भारतीय टीम के बल्लेबाजों का पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद बचाव किया है.

बल्लेबाजों का किया बचाव 

भारतीय टीम के बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कोच भरत अरुण ने कहा, “पहले टेस्ट में कोहली और जो रूट को छोड़कर सभी बल्लेबाजों ने संघर्ष किया था. हमारे बल्लेबाजों के लिए परिस्थतियाँ थोड़ा मुश्किल जरुर थी.

हाँ, लेकिन अब हमारे बल्लेबाजों को जरुरत है, कि इन परिस्थियों के साथ सामंजस्य बैठा ले. हम खिलाड़ियों के प्लेइंग इलेवन में स्थान के लिए योजना बना रहे है.”

हार्दिक से हमें काफी उम्मीदे 

हार्दिक को लेकर भरत अरुण ने कहा,

“वह तकनिकी रूप से काफी अच्छा है. उसके पास अच्छा करने की प्रतिभा है, इसलिए वह हमारा एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. हार्दिक दूसरी पारी में इस वजह से गेंदबाजी नहीं कर पाया, क्योंकि हमारे और गेंदबाज काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, जिसके चलते उसे मौका नहीं मिल पाया. 

हार्दिक पंड्या ने हमारे लिए साउथ अफ्रीका में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और मुझे उम्मीद है, कि वह हमारे लिए यहां भी अच्छा करेगा.”

जब भरत अरुण से पूछा गया, कि भारत के बल्लेबाज स्विंग गेंदबाजी के खिलाफ क्रीज में आगे खड़े हो रहे है, तो उन्होंने कहा,

“हाँ, हमारे बल्लेबाज स्विंग को अच्छे से खेलने के लिए क्रीज में आगे से बल्लेबाजी करने की योजना बन रहे है. हमने अभ्यास मैच में भी ऐसा किया था. दिनेश कार्तिक दूसरी पारी में भी क्रिज से आगे खेल रहे थे. यह स्विंग को खेलने के लिए एक अच्छा तरीका है.”

अतरिक्त बल्लेबाज खिलाने का फैसला विकेट पर निर्भर 

अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ खेलने के फैसले के बारे में कहा,

“अगर हम एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ खेलते है, तो यह एक दिलचस्प फैसला होगा. एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाने का फैसला पिच पर ही निर्भर करता है, अगर लॉर्ड्स में एजबेस्टन जैसा विकेट नहीं है, तो मुझे लगता है, कि पांच गेंदबाजो के साथ ही खेलना सही फैसला है.”

The post भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने विराट नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को बताया टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण appeared first on SportzWiki Hindi.