Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजू सैमसन ने कहा टीम चयन के बारे में सोचकर नहीं खराब करना चाहता अपना दिमाग

केरल के युवा विकेटकीपर बल्ल्लेबाज संजू सैमसन का कहना है कि उन्होंने भारतीय टीम में चयन को लेकर सोचना बंद कर दिया है. संजू आईपीएल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काफी अच्छा करते हुए नज़र आते हैं. 2015 में उन्होंने टी-20 टीम इंडिया में ज़िम्बाम्वे के खिलाफ डेब्यू किया था. हालांकि वह एक ही टी-20 मैच खेल पाए.

ये कहा संजू सैमसन ने

खेली जा रही चतुष्कोणीय सीरीज में संजू सैमसन इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं. सोमवार को खेले गए मैच में इंडिया ए को साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के बाद संजू सैमसन से जब टीम में चयन को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा ”मैंने चयन के बारे में सोचना बंद कर दिया है, क्योंकि जब आप इसके बारे में सोचते तो ध्यान मैच में नही रहता है. इससे दिमाग की स्थिति भी ठीक नहीं रहती है.”

सैमसन का मानना है कि अगर वह अच्छा करते हैं तो उन्हें टीम में मौका जरुर मिलेगा. उन्होंने कहा ”अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते तो आप वहां ज़रूर होगे. अगर आपका सीजन अच्छा रहा तो मौके बन सकते हैं.”

आगे संजू ने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर ध्यान देने के बारे में बताते हुए कहा कि ”टीम में चयन को लेकर सोचने के बजाय बेहतर है कि हर एक मैच पर ध्यान दूँ और बल्लेबाजी व विकेटकीपिंग अच्छी करता रहता हूं.”

संजू ने 44 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 38.26 की औसत से बल्लेबाजी करते  हुए 2602 रन बनाए. इस दौरान संजू ने 9 शतक और 7 अर्द्धशतक लगाए. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 211 रहा.

संजू एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं. 2011 में ही संजू ने आईपीएल में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया. जिसके बाद उनका चयन 2015 में टीम इंडिया में टी-20 मैच के लिए हुआ था. हालांकि उन्हें एक ही मैच में मौका मिला, जिसमें उन्होंने 19 रन बनाए.

The post संजू सैमसन ने कहा टीम चयन के बारे में सोचकर नहीं खराब करना चाहता अपना दिमाग appeared first on SportzWiki Hindi.