Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट मैच का आगाज होने से पहले शॉपिंग पर निकले विराट-अनुष्का

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान विराट कोहली अपने खेल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए जाने जाते है। 1 अगस्त (बुधवार) से भारत इंग्लैंड के साथ 5 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला टेस्ट खेलने जा रही है और विराट अपनी पत्नी के साथ शॉपिंग कर रहे है। वैसे आपको बता दे वनडे सीरीज खत्म होने के बाद से टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी अपनी पत्नी के साथ इंग्लैंड में नजर मस्ती करते नजर आये। लेकिन टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले विराट अपनी पत्नी के साथ शॉपिंग करते नजर आये।

Post Image

जी हाँ दोस्तों टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जमकर मस्ती करते हुए देखा गया। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को एक मिनट भी अकेला नहीं छोड़ रहे। वहीं अपनी पत्नी के साथ शॉपिंग करते देखा गया। टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहा रहे है उधर टीम के कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहे है। विराट कोहली को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंग्लैंड के बर्मिंगम में शॉपिंग करते हुए देखा गया।

विराट-अनुष्का के फैंस ने दोनों का शॉपिंग करते हुए का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इन तस्वीरों और विडियो को विराट कोहली फैन क्लब के टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है। सोशल मीडिया पर विरुष्का की शॉपिंग की तस्वीरें आते ही तेजी से वायरल हो रही हैं। शॉपिंग के दौरान विराट शॉट्स में और नीली हुड टी-शर्ट पहने नजर आए, वहीं उनकी पत्नी अनुष्का वाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखीं।

Post Image

बता दें इन दिनों अनुष्का अपनी फिल्मो की शूटिंग से फ्री है। जो जल्द ही शाहरुख़ खान की फिल्म 'जीरो' में नजर आएगी। इस फिल्मे कटरीना कैफ भी है। इसके वो वरुण धवन के साथ 'सुई धागा' में नजर आएगी।



Herald