भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में अंग्रेजो के सामने संघर्ष करते नजर आ रही हैं. पहले मैच में जोरदार टक्कर देने वाली भारतीय टीम दुसरे मैच में तो खेल में कहीं नजर ही नहीं आई. पूरी दुनिया में अपनी गेंदबाजी से खौफ मचाने वाले कुलदीप यादव इंग्लैंड में काफी बेबस नजर आये. कुलदीप यादव एक विकेट के लिए तरसते नजर आयें. वनडे और टेस्ट सीरीज में कुलदीप यादव के साथ रहे युजवेंद्र चहल ने अब भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह को लेकर काफी बड़ा बयान दिया है. साथ ही उनका मनना है, कि जल्द ही भारतीय टीम इंग्लैंड पर जोरदार पलटवार करेगी.

अभी दो मैचों के लिए टीम का चयन होना बाकी है. जिसमे भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए तैयार है. चहल ने अभी तक वनडे और टी-20 मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन बात करें टेस्ट मैच की तो साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ उनका प्रदर्शन टेस्ट मैच में अच्छा नहीं रहा था. इंडिया ए की ओर से खेलते हुए चहल ने दो मैच में सिर्फ चार विकेट ही अपने नाम किये हैं.
टेस्ट में विकेट लेना वनडे से कठिन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वेबसाइट पर चहल के माध्यम से लिखा गया है, “तालमेल में थोड़ा समय लगता है. इस फ़ॉर्मेट में बल्लेबाज के ऊपर ज्यादा दबाव नहीं होता जिसके वजह से वह संभाल कर खेलता है. वही वनडे और टी-20 में अगर रन रेट ज्यादा है, तो बल्लेबाज आपको मारने की कोशिश करेगा, वहां आप उसका विकेट ले सकते हैं, लेकिन टेस्ट में आपको अपनी योग्यता से बल्लेबाज को आउट करना होता है.”
टेस्ट में जगह नहीं मिली तो एशिया कप पर ध्यान

चहल ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में आपको दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ता है. इस फ़ॉर्मेट में 30-35 ओवर गेंदबाजी करनी होती है, जबकि टी-20 में सिर्फ चार ओवर.
भारत का यह स्पिन गेंदबाज इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा था, लेकिन इस खिलाड़ी को शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद टेस्ट टीम में स्थान नहीं दिया गया.
इंग्लैंड के मैदानों का अनुभव साझा करते हुए चहल ने कहा
“इंग्लैंड का मेरा अनुभव अच्छा रहा हैं. लेकिन इंग्लैंड में यह मेरा पहला टूर था, मेरा ध्यान सिर्फ खेल पर था. अगर मुझे टेस्ट टीम जगह नहीं मिली, तो मेरा ध्यान एशिया कप पर होगा.”
The post युजवेंद्र चहल को भरोसा इस वजह से नहीं मिलेगी अभी टेस्ट टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.