पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कपिल देव और हार्दिक पंड्या के बीच तुलना को बकवास करार दिया. गावस्कर ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान सौ साल में एक बार पैदा होने वाले क्रिकेटर है और किसी से उसकी तुलना नहीं हो सकती.
इन दोनों क्रिकेटरों की तुलना करने की कुछ विशेषज्ञों की आदत के बारे में जब पूछा गया तो गावस्कर इससे बिलकुल भी प्रभावित नहीं दिखे. नाराज दिख रहे गावस्कर ने कहा, “कपिल देव से किसी की तुलना नहीं की जानी चाहिए. वह एक पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाला खिलाड़ी नहीं बल्कि सौ साल में एक बार पैदा होने वाला क्रिकेटर है जैसे कि सर डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर. हमें किसी से उनकी तुलना नहीं करनी चाहिए.”

इस दौरान गावस्कर टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाकले शिखर धवन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “खेल के लंबे प्रारूप में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के रवैये से भी नाखुश हैं. दिल्ली के इस खिलाड़ी ने बर्मिंघम में पहले टेस्ट में 26 और 13 रन की पारी खेली थी.
भारत पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है और गावस्कर ने कहा कि पीछे होने के कारण भारत को लॉर्ड्स में अतिरिक्त बल्लेबाज़ के साथ उतरना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मैं (चेतेश्वर) पुजारा के रूप में लॉर्ड्स में एक और बल्लेबाज को खिलाऊंगा. उसके पास टेस्ट मैच के लिए जरूरी तकनीक और धैर्य है. वह किसकी जगह लेगा यह पिच पर निर्भर करेगा. अगर विकेट पर इतनी घास नहीं हो तो मैं उसे उमेश यादव की जगह चुनूंगा और हार्दिक पंड्या को टीम में बरकरार रखूंगा.’
गौरतलब है कि पांड्या ने पहले टेस्ट में अपने प्रदर्शन से निराश किया. कप्तान कोहली के आउट होने के बाद दुसरी पारी में पांड्या अपनी जिम्मेदारी से भागते नजर आये. इस सीरीज से पहले कई क्रिकेट जानकार उन्हें कपिल देव का उत्तराधिकारी बता रहे थे.
The post हार्दिक की कपिल देव से हो रही तुलना पर भड़का यह दिग्गज खिलाड़ी, बोला बकवास बंद करो appeared first on SportzWiki Hindi.