Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व भारतीय कप्तान मोहिंदर अमरनाथ ने विराट को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को ठहराया इंग्लैंड में भारत की हार का जिम्मेदार

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों में भारत को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद भारत के खिलाड़ी पूरी दुनियां में चर्चा का विषय बन गए हैं. इस टेस्ट सीरीज को लेकर कई लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं. दूसरे टेस्ट मैच में  पुजारा के बारे में भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ ने उनकी बल्लेबाजी शैली की आलोचना की है. पुजारा के ज्यादा रक्षात्मक खेलने पर पूर्व भारतीय कप्तान ने सवाल उठाया है.

उन्होंने कहा पुजारा की बल्लेबाजी तकनीक अच्छी है, लेकिन अच्छी गेंदाबाजी के खिलाफ रन भी बनाने होंगे. वह गेंद को अच्छे से खेलता है, लेकिन गेंदबाज पर हावी नहीं हो पाता. अमरनाथ ने कहा की पुजारा को इस तरफ ध्यान देना चाहिए.

पुजारा अधिक रक्षात्मक  करते है बल्लेबाजी 

चेतेश्वर पुजारा अधिक रक्षात्मक खेलता है और अधिक गेंदों का सामना करता है. जिसकी वजह से गेंदबाज हावी हो जाता है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दिग्गज ने कहा, कि “चेतेश्वर पुजारा की तकनीक अच्छी है. उनके अंदर क्रीज पर लम्बे समय तक खड़े रहने की ताकत है. पुजारा के क्रीज पर रहने से रनों की गति पर लगाम लग जाता है. यदि इसी बीच कहीं विकेट गिर जाता है, तो टीम पर काफी दबाव आ जाता है. इस बीच आने बाला बल्लेबाज दबाव में खेलता है और अपना विकेट गंवा बैठता है.”

लॉर्ड्स में मैन ऑफ द मैच रह चुके है अमरनाथ

अमरनाथ ने 30 साल के समय में भारत के लिए 69 टेस्ट और 85 एकदिवसीय मैच खेले. 1983 में लॉर्ड्स में भारत के विश्व कप की जीत में मैन ऑफ द मैच रहे अमरनाथ यह मानते हैं, कि अभी तक दोनों मैचों पर गौर किया जाए, तो भारतीय बल्लेबाजी काफी कमज़ोर रही है. भारतीय बल्लेबाजों में  विराट कोहली ऐसे बल्लेबाज रहे है, जिन्होंने दो मैचो में इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक और एक अर्द्धशतक सहित चार पारियों में 250 रन बनाये हैं. कोहली को छोड़कर, कोई अन्य बल्लेबाज 50 रनों से ज्यादा रन नहीं बना पाया.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट शनिवार को शुरू हो रहा है. शिखर धवन, जिन्होंने दो पारियों में 39 रन बनाए हैं, दूसरे टेस्ट के लिए बाहर हो गए, जबकि मुरली विजय लॉर्ड्स में भी विफल रहे और केएल राहुल भी कुछ नहीं कर पाए.

The post पूर्व भारतीय कप्तान मोहिंदर अमरनाथ ने विराट को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को ठहराया इंग्लैंड में भारत की हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.