Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव गांगुली ने सचिन तेंदुलकर के इस बुरी आदत का किया खुलासा, सुनकर नहीं होगा बिल्कुल यकीन

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली भारत के दो सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। भारतीय क्रिकेट इतिहास में इन दोनों ही बल्लेबाजों ने एक साथ कई सालों तक टीम की सेवा की। इस दौरान सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बीच कई यादगार पल जुड़े हुए हैं जो उनके जीवन का अभिन्न अंग है।

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली रहे हैं भारत के दिग्गज क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेट इतिहास में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने करीब 12 साल का समय एक साथ गुजारा। दोनों ही भारत के सलामी बल्लेबाजी जोड़ी के रूप में काफी सफल हुए हैं। ऐसे में जब दोनों ने काफी समय एक साथ गुजारा है तो दोंनों को ही एक दूसरे से जुड़े कई राज पता हैं।

सौरव गांगुली ने सचिन को लेकर किया बड़ा खुलासा

इसी तरह से स्पोर्ट्स एंकर गौरव कपूर के एक कार्यक्रम ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में सौरव गांगुली ने खास बातचीज की। इस दौरान दादा ने भारतीय टीम से जुड़े गई बातों को साझा किया। दादा ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम के साथ ही टीम के अंदर चलने वाली और भी कई बाते शेयर की जिसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बारें में एक जबरदस्त खुलासा किया है। सौरव गांगुली ने सचिन का एक ऐसा राज सबको बताया है जो अब तक बहुत कम लोग ही जानते थे।

सचिन को है नींद में चलने की आदत- गांगुली

दादा ने गौरव कपूर के यू-ट्यूब कार्यक्रम ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में कहा कि

“मेरे करियर के शुरूआती दिनों के दौरान, हम इंग्लैंड के दौरे पर थे और सचिन वहां मेरे रूम पार्टनर थे। एक रात को मैंने उन्हें कमरें मे घुमते देखा। मैंने सोचा वो शायद बाथरूम करने जा रहा होगा।

मैं वापस मुड़ा और सो गया। मैंने इस बारें में उनसे उन दिनों कुछ भी नहीं पूछा। लेकिन इसी तरह से कुछ दिनों बाद फिर हुआ तो मैंने उनको रूकने को कहा क्योंकि वो मुझे डरा रहा था। और सचिन ने तब मुझे कहा कि उन्हें सोने में चलने की आदत है।”

इस देश में कोई नहीं ले सकता क्रिकेट की जगह

इस शो में सौरव गांगुली से गौरव कपूर ने कोलकाता में गांगुली को भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान या फुटबॉल टीम के मालिक में से किससे जाना जाता है तो दादा ने कहा कि भारतीय टीम का कप्तान होने के करीब कुछ भी नहीं है और कोई भी इस देश में क्रिकेट की जगह नहीं ले सकता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post सौरव गांगुली ने सचिन तेंदुलकर के इस बुरी आदत का किया खुलासा, सुनकर नहीं होगा बिल्कुल यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.